फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girls who topped in education and sports were honored

Hisar News: शिक्षा व खेलों में अव्वल रहने वालीं छात्राएं सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Girls who topped in education and sports were honored
उकलाना मंडी। भेरी अकबरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके बाद खेलों व शिक्षा में अव्वल रहने वालीं छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रिंसिपल साधुराम ने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण साधन है। भविष्य में भी शिक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त कर विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में मंच संचालन विज्ञान शिक्षिका रेनु रानी ने किया। इस अवसर पर सरपंच होशियार सिहं, एसएमसी के प्रधान नरेश कुमार, अध्यापिका सोनी देवी, रेनू रानी, हॉस्टल वार्डन कमलेश देवी, लेखाकार अमित कुमार, सहायक बलराम, सोमनाथ, खेल शिक्षक नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अगले सत्र से 12वीं तक अपग्रेड होगा विद्यालय
खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार ने शिक्षा स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रदेशभर में शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े 36 खंडों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की स्थापना की है। इसमें कक्षा छठी से आठवीं तक गरीब व वंचित छात्राओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, जिसमें निशुल्क हॉस्टल सुविधा भी प्रदान की गई है। अगले सत्र (2024-25) से इस कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को 12वीं कक्षा तक अपग्रेड किया जा रहा है। इसके लिए विद्यालय में नए भवन व हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग की छात्राओं के लिए विशेष छूट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed