फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire rained from the sky, temperature reached 46.4 in Sirsa, it will increase further

Hisar News: आसमान से बरसी आग, सिरसा में पारा 46.4 पहुंचा, अभी और होगी बढ़ोतरी

Tue, 10 Jun 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 10 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, temperature reached 46.4 in Sirsa, it will increase further
हिसार बढ़ते तापमान के चलते प्यास लगी पक्षी को पानी की तलाश में निकल पड़े।
हिसार। प्रदेश में गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा रही है। ऐसा लग रहा है कि मानों आसमान से आग बरस रही हो। सोमवार को सिरसा में दिन का तापमान 46.4 डिग्री पहुंच गया। अगर प्रदेश की बात करें तो 3 जिलों में अधिकतम तापमान 45 व 15 जिलों में 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अभी तापमान में और बढ़ोतरी होगी। उधर, भारतीय मौसम विभाग ने लू व गर्म रात के संबंध में दो दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि राजस्थान की तरफ से आ रहीं पश्चिमी हवाओं, वातावरण में नमी की मात्रा घटने व दिनभर तेज धूप निकलने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को भी दिन के तापमान में 1.7 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई और सामान्य से 5.5 डिग्री तक ऊपर पहुंच गया। इस दौरान अंबाला, हिसार, रोहतक व सिरसा जिले में लोगों को लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ा। इनमें से तीन जिलों में दिन का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रहा। वहीं, दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई और यह भी सामान्य से ऊपर रहा।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक 15 जून तक इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। हालांकि 12 जून को एक विक्षोभ सक्रिय होगा, लेकिन उसका असर तीन से चार जिलों में ही होगा। इसके बाद 14-15 जून को एक नया विक्षोभ आएगा, जिसके प्रभाव से तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी की गतिविधियां होंगी। फिर 18-19 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 23 जून तक बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा अधिकतम तापमान
अंबाला-43.7
हिसार-45.5
करनाल-43.5
नारनौल-44.6
भिवानी-44.4
सिरसा-46.4
चरखी दादरी-42.6
फरीदाबाद-43.0

जींद-43.0

गुरुग्राम-42.5

पलवल-44.1

पंचकूला-40.7

रेवाड़ी-42.5

रोहतक-45.6

सोनीपत-43.5

कैथल-41.9

नूंह-43.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed