{"_id":"6303cc9b9ee27f092c346412","slug":"file-of-e-ticketing-machines-and-new-buses-in-cold-storage-hisar-news-hsr639853399","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-टिकटिंग मशीनें व नई बसों की फाइल ठंडे बस्ते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-टिकटिंग मशीनें व नई बसों की फाइल ठंडे बस्ते में
विज्ञापन
हिसार। रोडवेज में पहुंचने वाली ई-टिकटिंग मशीनें और नई बसों की फाइल ठंडे बस्ते में चली गई है। हालांकि रोडवेज अधिकारियों की ओर से अगस्त माह में मशीनें और 12 नई बसें मिलने की बात कही गई थी। मगर अगस्त महीना खत्म होने में आठ दिन शेष बचे है। अभी तक विभाग की कोई तैयारी नहीं है। ऐसे में ई-टिकटिंग मशीनें और बसें कब पहुंचेंगी। इसको लेकर रोडवेज अधिकारियों को भी नहीं पता है। पिछले करीब दो साल से रोडवेज में ई-टिकटिंग मशीनें लाने के प्रयास चल रहे हैं। मगर अभी तक काम सिरे नहीं चढ़ पाया है। बता दें, कि ई-टिकटिंग मशीनों के आने से जहां एक ओर समय की बचत होगी, वहीं फर्जीवाड़ा भी रुकेगा।
ई-टिकटिंग मशीनों के बारे में दी जा चुकी ट्रेनिंग
ई-टिकटिंग मशीनों के बारे में कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। बकायदा ट्रेनिंग के लिए हिसार से कर्मचारियों को मुख्यालय चंडीगढ़ भेजा गया था। उन्हें ट्रेनिंग दी गई थी कि किस तरह मशीन काम करती है। किस तरह किराया फीड होता है तमाम जानकारी दी गई थी।
काम प्रोसेस में चल रहा है। जल्द ही रोडवेज में ई-टिकटिंग मशीनों की सुविधा शुरू होगी। जहां तक नई बसें आने की बात है। इसको लेकर अभी तक मुख्यालय की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है। हमे पहले चरण में 12 नई बसें मिलनी हैं। बसें भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज