{"_id":"617726802b3bb114963b528d","slug":"farmers-start-hunger-strike-in-hansi-for-fertilizer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: खाद के लिए हांसी में किसानों ने शुरू की भूख हड़ताल, एसडीएम ने कहा- खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: खाद के लिए हांसी में किसानों ने शुरू की भूख हड़ताल, एसडीएम ने कहा- खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी
Tue, 26 Oct 2021 03:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी/हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी/हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 26 Oct 2021 03:20 AM IST
सार
देशभर में किसानों को डीएपी खाद न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि कई जगह थानों में खाद वितरित की जा रही है। हरियाणा के हांसी में किसानों ने खाद के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएपी खाद के लिए धरने पर बैठे किसान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीएपी खाद न मिलने के कारण किसानों ने सोमवार को हिसार (हरियाणा) के हांसी में लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने किसानों को वार्ता के लिए बुलाया। एसडीएम ने कहा कि डीएपी खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। किसी भी सूरत में खाद की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद भी किसान धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड़ के नेतृत्व में किसान लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। कुलदीप खरड़ ने अधिकारियों व प्राइवेट डीलरों के साथ मिलीभगत कर सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। सप्ताह भर में समितियों पर खाद न मिलने पर सरकार व प्रशासन को चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्राइवेट दुकानों पर किसान को अधिक पैसे देने पड़ते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइवेट डीलरों के साथ मिलीभगत कर समितियों में खाद नहीं पहुंचाया जा रहा है। प्राइवेट डीलर किसान को खाद के साथ अनावश्यक दवाइयां भी खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। किसान केंद्र पर खाद के लिए किसानों को सुबह 4 बजे लाइनों में लगना पड़ता है।
विज्ञापन
किसान पूरा दिन लाइन में खड़ा होकर अपने घर चला जाता है। खाद मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर तेलु राम जांगड़ा, दशरथ मलिक, रामकुमार मलिक सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : गैंगस्टर पपला: गुरु की मौत का बदला लेने के लिए पहलवान से अपराधी बना, फिरौती व हत्या के दर्जनों मामले दर्ज
खाद की कमी नहीं होने देंगे : एसडीएम
किसानों से बातचीत में एसडीएम डॉ. जितेंद्र ने कहा कि खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह खाद की कालाबाजारी पर पूर्ण अंकुश लगाने को लेकर खाद विक्रेताओं पर पूरी नजर बनाए रखें। कोई खाद विक्रेता खाद की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा जाए तो तुरंत उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाना सुनिश्चित करें। खाद के साथ जिंक दवाइयां व अन्य सामग्री किसानों को जबरदस्ती देना पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर को हांसी उपमंडल के लिए 800 मीट्रिक टन डीएपी खाद प्राप्त हुई थी। जिसमें से1700 डीएपी खाद के बैग अब भी बचे हुए हैं। उपमंडल को आपूर्ति किए गए खाद में से एक भी खाद का बैग उपमंडल से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।