फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Papla turned from wrestler to criminal to take revenge

गैंगस्टर पपला: गुरु की मौत का बदला लेने के लिए पहलवान से अपराधी बना, फिरौती व हत्या के दर्जनों मामले दर्ज

Tue, 26 Oct 2021 01:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह प्रदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल(हरियाणा)
प्रदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Oct 2021 01:17 AM IST
सार

  • हरियाणा और राजस्थान में पपला गुर्जर का खौफ
  • दोनों राज्यों में फिरौती एवं हत्या के दर्जनों मामले दर्ज
  • बिमला हत्याकांड में दोषी करार, कोर्ट आज सुनाएगी फैसला
  • छह साल पहले घर पर सो रही बिमला पर दागी थी 23 गोलियां

विज्ञापन
Papla turned from wrestler to criminal to take revenge
पुलिस गिरफ्त में विक्रम उर्फ पपला गुर्जर व्हील चेयर पर -फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विक्रम उर्फ पपला गुर्जर का खौफ हरियाणा एवं राजस्थान दोनों राज्यों में समान रूप से रहा है। दोनों राज्यों में पपला के खिलाफ 20 से अधिक फिरौती, हत्या, मारपीट, धमकी देने के मामले दर्ज हैं। पपला कितना शातिर है, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि तीन बार वह पुलिस की पकड़ में आया पर दो बार वह पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला। एक बार उसके साथी महेंद्रगढ़ कोर्ट तथा दूसरी बार बहरोड़ थाने से घुसकर छुड़वाकर ले जा चुके हैं। हरियाणा एवं राजस्थान सरकारों ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच-पांच लाख रुपये का ईनाम रख दिया था। एक के बाद एक हत्या कर दो बार पुलिस की गिरफ्त से भाग उसने इतनी दहशत फैला दी थी।

विज्ञापन


विक्रम उर्फ पपला महेंद्रगढ़ के गांव खैरोली का निवासी है। वह पहलवानी शौक रखता तथा गांव के ही शक्ति सिंह पहलवान के साथ जुड़ा था। वह और उसका साथी वीरेंद्र उर्फ झुथ्थर दोनों ही शक्ति सिंह को अपना गुरु मानते थे। 4 फरवरी 2014 को चौबारे में सो रहे शक्ति सिंह की चार पांच युवकों ने मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने चीकू, संदीप फौजी, महेश, राजू उर्फ काना पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया था। अपने गुरु शक्ति सिंह की मौत का बदला लेने के लिए दोनों ने क्राइम की दुनिया में कदम रखा। शक्ति सिंह की मौत के बाद विक्रम उर्फ पपला ने उक्त शक्ति सिंह के हत्यारोपी संदीप फौजी सहित परिवार के चार सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके पहले भी वर्ष 2010 व 2014 में पपला के खिलाफ गवाहों को मारपीट व धमकाने के मुकदमे भी दर्ज हुए। वहीं, पपला का हरियाणा के टॉप पांच गैंगस्टर में नाम आने लगा।
विज्ञापन


तीन बार पुलिस की गिरफ्त में रहा है पपला गुर्जर
पहली बार पपला को नारनौल की सीआईए टीम ने 12 फरवरी 2016 को उसके गांव के पास से अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। गुरु की मौत का बदला लेने के लिए की गई चार हत्याओं के आरोप में नसीबपुर जेल में बंद रहा। 7 सितंबर 2017 को महेंद्रगढ़ कोर्ट में उसकी पेशी थी। इसी दौरान उसके साथ कोर्ट में घुसकर पुलिस वालों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे छुड़वा ले गए। इस दौरान गोली लगने से चार पुलिस वाले जख्मी हो गए। बाद में एक की डेढ़ वर्ष बाद मौत भी हो गई। ठीक दो वर्ष बाद 6 सितंबर 2019 को बहरोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसी दिन उसके साथी उसे छुड़वा ले गए थे। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने उसको 27 जनवरी 2021 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मोबाइल का करता था कम प्रयोग
पपला वारदात को अंजाम देने के बाद कभी मोबाइल का प्रयोग नहीं करता था। उसने अपने साथियों को भी फोन न करने के निर्देश दे रखे थे जब कभी वह साथियों से बात करता तो सिम बदल लेता था। एक बार सिम का प्रयोग करने पर उसको तोड़कर फेंक देता था। इस वजह से वह पुलिस से काफी दिनों तक बचा रहा। 


यह भी पढ़ें : नारनौल: बिमला मर्डर केस में गैंगस्टर विक्रम पपला दोषी करार, कोर्ट कल सुनाएगी सजा, 23 गोलियां मारकर की थी हत्या
 
गिरफ्तारी के पांच घंटे के भीतर छुड़ा ले गए साथी
बहरोड़ पुलिस ने 6 सितंबर 2019 को विक्रम उर्फ पपला को 30 लाख रुपये तथा हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। पपला को पुलिस ने बहरोड़ थाने के लॉकअप में बंद कर दिया था। पांच घंटे बाद उसके करीब दो दर्जन साथी गाड़ियों में सवार होकर एके-47 से फायरिंग करते हुए बहरोड़ थाने में घूस गए और उन्होंने वहां ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। अचानक हुए इस वारदात से पुलिस सहम गई। दूसरी तरफ बेखौफ बदमाशों ने पपला को थाने के लॉकअप को तोड़कर उसे छुड़वाकर फरार हो गए।
 
 महेंद्रगढ़ जिले की वारदात

  • वर्ष             तारीख                      एफआईआर नंबर                अपराध
  • 2010        16 दिसंबर                459 सदर थाना महेंद्रगढ़      लड़ाई- झगड़ा
  • 2014        14 अगस्त                148- सदर थाना महेंद्रगढ़      लड़ाई-झगड़ा, चोरी
  • 2014         31 मार्च                  151- सदर थाना महेंद्रगढ़           हत्या
  • 2014         23 दिसंबर               522 सिटी थाना नारनौल            हत्या
  • 2015             -                        376- सदर थाना महेंद्रगढ़           हत्या
  • 2015        16 नवंबर                 305- सदर थाना नांगल चौधरी     हत्या
  • 2017           -                          106-सिटी थाना नारनौल           प्रिजन एक्ट
  • 2017         8 सितंबर                 507- सदर थाना महेंद्रगढ़           हत्या
  • 2019         29 अक्तूबर              544 सदर थाना महेंद्रगढ़          डकैती

इनके अलावा एक पुलिस कर्मचारी की हत्या का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed