फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers raised slogans against Kejriwal and Bhagwant Mann in Hisar of Haryana

Haryana: गो बैक, गो बैक, केजरीवाल मुर्दाबाद... किसानों ने लगाए नारे, इस बात पर माफी मंगवाने को अड़े

Wed, 07 Sep 2022 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Sep 2022 11:12 PM IST
सार

हरियाणा के हिसार में पहुंचने पर केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान से किसानों ने एसवाईएल पर स्टैंड पूछा। किसान संगठनों ने पहले ही दिल्ली व पंजाब के सीएम को काले झंडे दिखाने का एलान किया था। 

विज्ञापन
Farmers raised slogans against Kejriwal and Bhagwant Mann in Hisar of Haryana
नारेबाजी करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किसानों ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने केजरीवाल गो बैक, गो बैक, केजरीवाल, भगवंत मान मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा अरविंद केजरीवाल प्रदूषण फैलाने के लिए किसानों को जिम्मेदार ठहराने के बयान के लिए माफी मांगे। इसके अलावा एसवाईएल पर अपना स्टैंड साफ करें।

विज्ञापन

 
किसान संगठनों ने दिल्ली व पंजाब के सीएम को काले झंडे दिखाने का एलान किया था। किसान इन दोनों सीएम से एसवाईएल के मुद्दे पर उनका साफ स्टैंड जानना चाहते थे। साथ ही किसानों को पराली के धुएं से प्रदूषण फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराने के बयान पर माफी की मांग कर रहे थे। इस एलान के बाद किसान संगठनों को अरविंद केजरीवाल के सहयोगियों ने बातचीत के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बुलाया। करीब पांच बजे किसानों का प्रतिनिधिमंडल रेस्ट हाउस पहुंचा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sonipat Murder: साइड न देने पर बस सवार चालक को थार जीप से कुचला, भड़के कर्मियों ने बस अड्डे पर जड़ा ताला
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस दौरान किसान नेता शमशेर नंबरदार, कुलदीप खरड़, दिलबाग सिंह हुड्डा, हर्षदीप गिल, संदीप धीरणवास,सुनील कुमार, रणबीर मलिक ने बताया कि उन्हें दो घंटे तक बैठाया गया। दो घंटे बैठाने के बाद केजरीवाल के स्टाफ ने हमें ज्ञापन देने के लिए कहा। जब केजरीवाल वापस जाने लगे तो किसानों ने केजरीवाल मुर्दाबाद, भगवंत मान मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed