फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers of Sisai Bolan have requested 6 baler machines for stubble management

Hisar News: पराली प्रबंधन के लिए सिसाय बोलान के किसानों ने मांगी 6 बेलर मशीनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Sisai Bolan have requested 6 baler machines for stubble management
हांसी। सिसाय बोलान गांव के किसानों ने एसडीएम राजेश खोथ को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें पराली प्रबंधन के लिए 6 बेलर मशीनों की मांग की गई है। किसानों ने बताया कि गांव में सैंकड़ों एकड़ में धान की खेती होती है, जिसके कारण पराली के अवशेष उठाने में काफी कठिनाई होती है और इसमें समय भी लगता है। इससे आगामी फसल की बिजाई में देरी हो जाती है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि वे पराली जलाने की बजाय उसका सही प्रबंधन करना चाहते हैं ताकि आग लगने से बचा जा सके। इस कारण उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि सिसाय गांव में 6 बेलर मशीन उपलब्ध करवाई जाएं, जिससे पराली प्रबंधन में राहत मिले और किसान समय पर फसल की बिजाई कर सकें। इस माैके पर कृष्ण पंच, धर्मबीर सिंह, कर्मपाल, विजेंद्र, विजय, अनुराग, सुरेश कुमार, बलजीत, अभिमन्यू, जगबीर, देवेंद्र, रामकिशन, संदीप कुमार, सुनील, सूरजमल, खेमचंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed