फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Experts from Gujarat will train 20 teachers to remove the fear of science-math from the minds of students.

Hisar News: विद्यार्थियों के मन से साइंस-मैथ का डर भगाने के लिए 20 शिक्षकों को ट्रेंड करेंगे गुजरात के विशेषज्ञ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Experts from Gujarat will train 20 teachers to remove the fear of science-math from the minds of students.
हिसार। जिले के 11वीं-12वीं कक्षा के विद्यार्थी अब फिजिक्स, बायोलॉजी, केमिस्ट्री व गणित विषय को पढ़ने से नहीं कतराएंगे। विद्यार्थियों के मन से साइंस व मैथ का डर भगाने के लिए गुजरात के विशेषज्ञ जिले के 20 शिक्षकों को ट्रेंड करेंगे। इसके बाद यह शिक्षक मास्टर ट्रेनर बनकर अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इस दौरान शिक्षकों को सिखाया जाएगा कि फिजिक्स, बॉयोलॉजी, केमिस्ट्री व गणित विषय को रूचिकर बनाने के लिए पाठ्यक्रम के तौर-तरीके को इमेज के साथ जोड़ा जाएगा ताकि विद्यार्थियों को पढ़ने में आसानी हो।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय व गुरुग्राम स्थित एससीईआरटी ने संयुक्त रूप से योजना बनाई है, जिसमें हिसार जिले के 20 शिक्षकों को गुजरात के गांधीनगर आईआईटी स्थित सेंटर फॉर क्रेटिव लर्निंग संस्थान के एक्सपर्ट संबंधित विषयों में ट्रेंड करेंगे। ट्रेनिंग लेने वाले शिक्षकों में 5 फिजिक्स, 5 बॉयोलॉजी, 5 केमिस्ट्री व 5 गणित विषय के होंगे।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ नरेंद्र भाटिया ने बताया कि गांधीनगर की आईआईटी में 16 से 20 जुलाई तक गणित विषय के शिक्षकों को, 24 से 28 जुलाई तक केमिस्ट्री, 31 जुलाई से 4 अगस्त तक फिजिक्स व 7 से 11 अगस्त तक बायोलॉजी विषय के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। जबकि हरियाणा की बात करें तो उपरोक्त चारों विषय के कुल 400 शिक्षक ट्रेनिंग में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनिंग का उद्देश्य
- क्लास रूम कैसा हो : शिक्षकों को बताया जाएगा कि पढ़ाते समय क्लास रूम कैसी होनी चाहिए, विद्यार्थियों के लिए क्या-क्या सुविधाएं होनी चाहिए।
- रूचिकर पाठ्यक्रम : फिजिक्स, बॉयोलॉजी, केमिस्ट्री व गणित विषय को रूचिकर बनाने के लिए ऐसे पाठ्यक्रम के तौर-तरीके व इमेज के साथ जोड़ा जाएगा ताकि विद्यार्थियों को पढ़ने में आसानी हो।
- कक्षा जीवंत : शिक्षकों को ट्रेनिंग के दौरान बताया जाएगा कि पढ़ाते समय कक्षा मेंं पूरा ध्यान विद्यार्थियों का ध्यान कैसे पढ़ाई में केंद्रित किया जाए। वे तौर-तरीके बताए जाएंगे।

--------------------------------

फिजिक्स, बायोलॉजी, केमिस्ट्री व गणित विषय से विद्यार्थी अब नहीं डरेंगे। क्योंकि इन चारों विषयों के टीचरों को ट्रेंड कर ऐसे तौर-तरीकों से अवगत कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में उत्सुकता व जिज्ञासा उत्पन्न हो। - प्रदीप सिंह नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed