फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DC wrote a letter to Municipal Corporation to provide land for solid waste processing plant.

Hisar News: डीसी ने नगर निगम को सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
DC wrote a letter to Municipal Corporation to provide land for solid waste processing plant.
हिसार। उपायुक्त उत्तम सिंह ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के लिए नगर निगम को जमीन उपलब्ध करवाने को लेकर पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उपायुक्त बीड़ बबरान के पास राजकीय पशुधन फार्म (जीएलएफ) की 55 एकड़ जमीन देने की मांग की है। पत्र के कहा गया कि नगर निगम को कचरा निष्पादन को लेकर जमीन की आवश्यकता है। निगम ने गांव बीड़ बबरान के पास जीएलएफ की 55 एकड़ 6 कनाल 16 मरला जमीन चिह्नित की है, जो एयरपोर्ट से 10 किलोमीटर दूर है। निगम की तरफ से इसकी निशानदेही करवाई जा चुकी है और माैके पर यह जमीन खाली पड़ी है। इसे लेकर जीएलएफ से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

जीएलएफ ने बताया कि नगर निगम ने ढंढूर की 45 एकड़ 5 कनाल व 11 मरले के बदले बीड़ बबरान के पास 55 एकड़ 6 कनाल 16 मरले की मांग की है। साथ ही ढंढूर की जमीन की कीमत अधिक बताते हुए करीब 6.40 करोड़ रुपये की मांग की है, लेकिन जीएलएफ इससे सहमत नहीं है। जमीन का तबादला करने और कीमत के बारे में अंतिम फैसला लेने में सरकार ही सक्षम है। हालांकि उपायुक्त कार्यालय ने यह जमीन निगम को देने की सिफारिश की है। साथ ही यह कहा कि यह जमीन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की नहीं है तो इस जमीन को जीएलएफ से लेने को लेकर अपने स्तर पर सरकार के माध्यम से कार्रवाई की जाए। अगर जीएलएफ निगम को यह जमीन उपलब्ध करवाता है तो इसे लेकर कार्यालय को कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि इसके लिए निगम प्रशासन को अपने स्तर पर संबंधित विभागों से एनओसी लेनी होगी।
विज्ञापन

कलस्टर स्तरीय प्लांट लगाया जाना है प्रस्तावित
शहरी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से शहर में कलस्टर स्तरीय सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग एवं मैनेजमेंट प्लांट लगाया जाना प्रस्तावित है। मगर इसके लिए जमीन निगम की तरफ से उपलब्ध करवाई जानी है। इस प्लांट पर 11 निकायों के 480 टन कचरे का निस्तारण किया जाएगा। जिन 11 निकायों का कचरा यहां पहुंचेगा, उनमें हिसार, हांसी, बरवाला, उकलाना, नारनौंद, आदमपुर, सिवानी, फतेहाबाद, टोहाना, रतिया व भूना शामिल है। बता दें कि इससे पहले नगर निगम ने प्लांट के लिए हांसी के पास करीब 17 एकड़ जमीन का चयन किया था। मगर इस जगह तक जाने का रास्ता तंग होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed