{"_id":"654fc17efcfb9fb47d0feeeb","slug":"csi-and-asi-will-be-responsible-if-garbage-is-burnt-anywhere-in-the-city-hisar-news-c-21-hsr1005-258206-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शहर में कहीं भी कचरा जला तो सीएसआई और एएसआई होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शहर में कहीं भी कचरा जला तो सीएसआई और एएसआई होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन
हिसार। शहर में कहीं कचरा जलता है तो उसके लिए संबंधित सीएसआई और एएसआई जिम्मेदार होंगे। यही नहीं इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी के दौरे को देखते हुए इस बारे में संयुक्त आयुक्त ने स्वच्छता शाखा को पत्र लिखा है।
पत्र में संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल की तरफ से कहा गया है कि एनजीटी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) की टीम शहर में एक सप्ताह तक रहेगी। इसे देखते हुए सीएसआई व सभी एएसआई इस बात का ध्यान रखें कि अपने-अपने अधीन क्षेत्र में कहीं भी कचरा जलाने की घटनाएं होती हैं तो तुरंत प्रभाव से उसे बुझवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा पूर्ण रूप से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, रोड स्वीपिंग व कचरा उठान का कार्य सुनिश्चित करवाया जाए। अगर किसी भी प्रकार की कमी मिलती है तो इसके लिए कर्मचारी खुद जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
आज सफाई कर्मचारी रहेंगे अवकाश पर, नहीं उठेगा कचरा
दिवाली के त्योहार पर सफाई कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे। इस कारण से न तो घरों से कचरे का उठान होगा और न ही सड़कों पर झाड़ू लगेगी। हालांकि सोमवार को भी सरकारी अवकाश है। मगर इस दिन कच्चे कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे और आधे दिन सफाई होगी।
विज्ञापन
निगम की सभी कचरा उठाने वाली गाड़ियां वार्ड 11 से 20 में की तैनात
वार्ड 1 से 10 में एजेंसी के कचरा उठाने का काम शुरू करने के बाद इन वार्डों में लगी निगम की गाड़ियों को वार्ड 11 से 20 में लगा दिया गया है। इसके साथ ही अब निगम की सभी कचरा उठाने वाली गाड़ियां वार्ड 11 से 20 में ही कचरा उठाएंगी, जिससे इन वार्डों की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा।