फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Criminal with reward arrested in kidnapping and murder case

Hisar News: अपहरण कर हत्या के मामले में इनामी बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Criminal with reward arrested in kidnapping and murder case
हिसार। सीआईए टीम ने कैमरी मार्ग पर ओवरब्रिज से लोहारू निवासी ललित का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश भिवानी के ढाणी भाकरा निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक दयानंद ने बताया कि आरोपी प्रदीप अपहरण और हत्या मामले की वारदात में शामिल था। मृतक ललित का अपनी पत्नी के साथ आपसी मनमुटाव था। इसी को लेकर इनका पंचायती तौर पर तलाक के लिए फैसला हो गया था। इसी बात को लेकर ललित के ससुराल पक्ष वालों ने ललित को अगवा कर उसकी हत्या की वारदात की। इस वारदात में उपरोक्त आरोपी प्रदीप शामिल था। जो वारदात उपरांत फरार था। जिस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। आरोपी प्रदीप पहले भी राजस्थान के रामगढ़ में झगड़े की वारदात में शामिल रहा है और जिला अदालत भिवानी से उद्घोषित अपराधी भी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed