फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two Man Shot Dead in Hisar

Firing in Hisar: कार में बैठे दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, निंदाना के थे दोनों, दवा लेने के बाद लौट रहे थे घर  

Sun, 22 May 2022 01:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बास (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बास (हिसार) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 May 2022 01:50 PM IST
सार

मृतकों की पहचान रोहतक के गांव निंदाना निवासी अमित व संदीप के तौर पर हुई। पुलिस ने मौके से लगभग 16 खोल और दो कारतूस बरामद किए हैं। कार पर भी करीब 10 फायर किए गए हैं।

विज्ञापन
Two Man Shot Dead in Hisar
फायरिंग के बाद मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिसार के गांव पुट्ठी समैण के पास रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कार सवार दो युवकों की दूसरी कार में आए बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जरूरी तथ्य जुटाए। मृतकों की पहचान रोहतक के गांव निंदाना निवासी अमित व संदीप के तौर पर हुई। पुलिस को मौके से गोलियों के 16 खोल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी कर दबिश शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक अमित के पिता रणबीर के बयान पर निंदाना गांव के अशोक उर्फ शोकी समेत छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे निंदाना निवासी 29 वर्षीय अमित उर्फ गबदू व 28 वर्षीय संदीप वैगनार कार में सवार होकर पुट्ठी से बेढ़वा की तरफ जा रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने उनकी कार के आगे अपनी कार लगा दी। इसके बाद दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान संदीप की कार में ही मौत हो गई, जबकि अमित खुद को बचाने के लिए खेतों में भागा तो बदमाशों ने पीछा कर उसकी भी हत्या कर दी।
विज्ञापन


कार में मृत मिले संदीप के सीने में 5 गोलियां मारी गई है। जबकि अमित के सीने, गर्दन, कंधा व पैरों पर करीब 13 गोलियां मारी गई है। कार से करीब 200 मीटर की दूरी पर अमित का शव मिला है। इसके अलावा जिस कार में अमित व संदीप जा रहे थे उस पर करीब 10 फायर के निशान मिले हैं। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि तीन अलग-अलग हथियारों से गोलियां चलाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप : जेल में बंद डीसी के इशारे में हुई वारदात 
सूचना मिलते ही बास थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद हांसी पुलिस जिले की एसपी नीतिका गहलोत व डीएसपी राजसिंह लालका, डीएसपी जुगल किशोर व सीन ऑफ क्राइम डॉ. जयदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक अमित के पिता रणबीर के बयान पर अशोक उर्फ शोकी समेत छह अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

गोधू और डीसी गैंग के बीच गैंगवार, दोनों के सरगना जेल में 
पुलिस के अनुसार पिछले काफी समय से अंकित गोधू गैंग व डीसी गैंग के बीच गैंगवार चल रही है। परिजनों का आरोप लगाया कि डीसी उर्फ संदीप जो कि जेल में बंद है, उसी के इशारे पर अमित पर पहले भी गोलियां चलाई गई थी और अब भी उसी के इशारे पर वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं मृतक अमित का छोटा भाई अंकित उर्फ गोधू है। अंकित ने गोधू गैंग बना रखी है। गोधू गैंग का सरगना भी जेल में बंद है। 

एक महीने पहले अमित पर हो चुका हमला 
एक महीना पहले भी निंदाना गांव में शराब के ठेके पर तीन युवकों ने अमित पर गोलियां चलाई थी। इस मामले में महम थाना में निंदाना गांव के अशोक उर्फ शोकी, संदीप उर्फ धरती और मोनू पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। इस हत्या को भी उसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। 

देसी वैध के पास दवा लेने निकले थे दोनों 
मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह अमित व संदीप देसी वैध के पास हिसार जिले के गांव पाली में दवा लेने के लिए आए थे। दवाई लेकर जब वे अपने गांव जा रहे थे तो गांव पुट्ठी के पास पहले ही बदमाश उनके इंतजार में खड़े थे। नजदीक पहुंचते ही उन पर फायरिंग कर हत्या कर दी। 

 

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साइबर सेल की सहायता ली जा रही है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल जा रही है। जल्दी सभी आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा। - नरेंद्र पाल, थाना प्रभारी बास

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed