{"_id":"62f750059ce2ef6c7842c2e0","slug":"some-people-set-fire-to-house-in-balsamand-village-of-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: घर में घुसकर लगाई आग, लाखों की नकदी और सामान राख... बुजुर्ग दपंति ने दरवाजा तोड़कर खुद को बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: घर में घुसकर लगाई आग, लाखों की नकदी और सामान राख... बुजुर्ग दपंति ने दरवाजा तोड़कर खुद को बचाया
Sat, 13 Aug 2022 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:47 PM IST
सार
आग से मकान में रखी करीब 2.30 लाख की नकदी, घर का अन्य सामान जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान में लकड़ी पर बंधा कपड़ा बरामद किया। जिस पर तेल डालकर आग लगाई गई थी।
विज्ञापन
हिसार में घर में जला सामान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के गांव बालसमंद में कुछ लोगों ने अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति के मकान में आग लगा दी। इससे मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। घर में रखी करीब 2 लाख 30 हजार रुपये की नकदी भी जल गई। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
गांव बालसमंद निवासी बुजुर्ग समीर ने बताया कि वह मिरासी जाति से संबंधित हैं। समीर ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे कुछ लोग उनके मकान में जबरदस्ती घुस आए। इस दौरान इन लोगों ने मकान में आग लगा दी। उस समय वह घर में अपनी पत्नी कृष्णा के साथ सो रहे थे। आग लगाने वालों ने मकान के दरवाजे भी बंद कर दिए। अंधेरा होने के कारण वह आग लगाने वालों की पहचान नहीं कर सके। इस दौरान मकान में धुआं भर गया तो उन्हें आग लगने का अहसास हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने खुद को बचाने के लिए पिछले दरवाजे को तोड़ा और किसी तरह से बाहर निकले। आसपास के लोगों की मदद से आग को बुझाया। तब तक मकान में रखी करीब 2.30 लाख की नकदी, घर का अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान में लकड़ी पर बंधा कपड़ा बरामद किया। जिस पर तेल डालकर आग लगाई गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन