{"_id":"58b4b3ae45effcb0e91dc5287ad97c0b","slug":"sohan-had-escaped-from-custody-accused-of-robbing-fellow-arrested-including-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टडी से फरार हुआ लूट का आरोपी सोहन साथी सहित गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्टडी से फरार हुआ लूट का आरोपी सोहन साथी सहित गिरफ्तार
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला कोर्ट में पेशी पर ले जाते समय कैथल पुलिस कस्टडी से फरार हुए लूट, डकैती सहित कई संगीन वारदातों में शामिल रहे अपराधी सोहनलाल उर्फ सोनी को पुलिस ने उसके साथी लखविंद्र सहित गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हिसार रेंज आइजी की स्पेशल टास्क फोर्स ने दोनों अभियुक्तों को सुरेवाला चौक पर अवैध हथियार सहित पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्तों में सोहनलाल उर्फ सोनी चरोसा थाना पटियाला का निवासी है तथा लखविंद्र उर्फ लक्की मानसा के बरेटा गांव का रहने वाला है। आइजी टीम ने कैथल व पंजाब पुलिस को दोनों के बारे में भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
2013 में सोहन अपने साथियों राजू उर्फ राजेश, हरिकेश के साथ मिलकर 50 किलोग्राम चूरापोस्त सहित पटियाला में पकड़ा गया था। जिसमें हाईकोर्ट से जमानत हो गई।
विज्ञापन
अक्तूबर 2013 मे मोहाली पंजाब में अपने साथी सहित 70 किलोग्राम चूरापोस्त सहित पकड़ा गया। कैथल में चले मुकदमे में उसे 7 साल की सजा हो गई ।
कैथल पुलिस द्वारा पटियाला पेशी के दौरान फरवरी 2015 में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद यह अपनी ससुराल जण्डली अम्बाला में किराये पर अपने बच्चो सहित रहने लगा।
आईजी श्रीकांत जाधव ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने कबूला है कि वे हाल में जांडली अंबाला में किराये के मकान पर रह रहे थे। यहां सोहन उर्फ सोनी की ससुराल है।
बताया गया है कि जब सोहन को फरवरी 2015 में कैथल पुलिस द्वारा पटियाला पेशी पर ले जाया जा रहा था उसी दौरान यह गुल्ला चीका से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया।
दूसरा अभियुक्त लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्की ट्रक डाइवर है जिसने गांव किठाना के पास एक गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को टक्कर मारी थी।
जेल में हुई दोनों की दोस्ती
आईजी स्टाफ ने बताया कि लखविन्द्र की सोहन से जेल में दोस्ती हुई थी। वह अपने साथियों के साथ मिलकर कंडेला से एक ट्रैक्टर लूट करने की वारदात कबूली है।
60 लाख रुपये का सोना लूटने के लिए रेकी करने आ रहे थे हिसार
स्पेशल टास्क फोर्स इंचार्ज इंस्पेक्टर जीत बेनीवाल ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एक ज्वैलर्स से लूट की वारदात के इरादे से फतेहाबाद हिसार में आ रहे थे। वारदात को अंजाम देने के लिए दोनों को पहले रेकी करनी थी। मगर इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आठ साल पहले रखा था अपराध की दुनिया में कदम
सोहन ने वर्ष 2007 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। पुलिस के अनुसार उसी समय उसने अपने साथी हरिकेश, कुलबीर, संदीप उर्फ छोटा, विकास के साथ कुरुक्षेत्र में गिरोहबंदी कर डकैती की थी। इस मामले में वह 5 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर आ गया।
इसके बाद उसने 300 बोरी चीनी लूटी। 2008 में वह जमानत पर आ गया। जुलाई 2008 में डकैती के मुकदमें मे कुक्षेत्र अदालत द्वारा दोषी करार दे दिया गया तथा 2009 में फिर जेल से बाहर आ गया। इसके पश्चात 2010 में वह रिश्तेदार अनिल के साथ मिलकर मोहाली में होटल चलाने लगा। जब वह अपने साथी संदीप उर्फ छोटा से कैथल में मिलने के लिए आया तो उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया था।
पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद भी मांगी फिरौती
सोहन उर्फ सोनी अपने साथी राजेश, प्रवीन, संदीप, शान्ति के साथ मिलकर पातड़ा निवासी देवेन्द्र से साजिश के तहत कैथल बुलाकर अपहरण कर फिरौती मांगी। पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र को उनके चंगुल से छुड़वा दिया मगर वे भागने में कामयाब रहे। यहां से फरार होने के बाद उन्होंने कई बार मध्यप्रदेश से अफीम दूध लाकर उसमें मिलावट कर अफीम बनाकर बेचने का काम भी किया।
दस मामले हैं दर्ज
- 3 अक्तूबर 2015 को कुरूक्षेत्र में आइपीसी की धारा 399, 402 व शस्त्र अधिनियम का केस।
- 16 अक्तूबर 2013 को धारा 15/61/85 मादक पदार्थ अधिनियम थाना सोहाना मौहाली पंजाब में केस दर्ज।
- 27 अगस्त 2007 को सदर थाना कैथल में धारा 395,328 का केस दर्ज।
- 27 मई 2008 को मारपीट सहित कई धाराओं में थाना सदर पटियाला में केस दर्ज।
-13 जनवरी 2010 को कैथल सदर थाना में धारा 398, 401 के तहत केस
- 3 अक्तूबर 2010 को धारा 397, 34 थाना सदर पटियाला पंजाब में केस।
- 16 जुलाई 2013 को धारा 15/61/85 मादक पदार्थ अधिनियम थाना शहर राजपुर पटियाला में केस दर्ज
-21 जनवरी 2014 को धारा 174ए का थाना सदर कैथल में केस।
-18 अप्रैल 2014 को धारा 174ए शाहाबाद कुरूक्षेत्र में केस।
- 14 फरवरी 2015 को धारा 232,224 थाना शहर कैथल में केस।