{"_id":"5782b01e4f1c1b976b7f9ff9","slug":"sex-racket-sex-racket-in-hotel-two-call-girl-and-four-boys-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में दो कॉल गर्ल और चार लड़के पकड़े...और देखिए तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में दो कॉल गर्ल और चार लड़के पकड़े...और देखिए तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
सैक्स रैकेट
- फोटो : bureau
एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में जिलेभर में पुलिस ने शनिवार रात 10 से तड़के 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन चलाया। जिलेभर के पर्यवेक्षण अधिकारी और थाना प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में पुलिस सड़कों पर वाहनों की जांच करती नजर आईं। पुलिस ने इस अभियान के दौरान सिरसा रोड पर एक होटल से दो कॉल गर्ल और चार युवकों को संदेहास्पद हालात में पकड़ा। पुलिस ने होटल मालिक, दो कॉल गर्ल समेत आठ लोगों के खिलाफ वेश्यावृत्ति और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन के तहत होटल, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों की विशेष चेकिंग की गई। इस दौरान सिरसा रोड स्थित होटल की चेकिंग के दौरान आपत्तिजनक हालत में दो लड़कियों और चार लड़कों को 41 बीयर की बोतलों समेत काबू किया। पुलिस ने मालिक और होटल मैनेजर की मिलीभगत मिलने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। इस संबंध में वेश्यावृत्ति अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इन पर हुआ मामला दर्ज
पुलिस ने होटल मालिक बलविंद्र उर्फ बिल्लू, हरिओम निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नजदीक सेक्टर-14, विजय निवासी शिव कॉलोनी (करनाल), नमन निवासी शांति नगर, गौरव निवासी नग्गल (पंजाब), रमेश निवासी सिरसा, इसके अलावा कोलकाता और पंजाब की एक-एक लड़की को गिरफ्तार किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले सभी आरोपियों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
रात को सड़क पर दिखी पुलिस
पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के तहत रात को आने-जाने वाले सभी वाहनों और संदिग्धों की छानबीन की गई। नाइट डोमिनेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपराधों में संलिप्त ऐसे अभियुक्तों की पहचान हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे। निर्देेश थे कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र के वांछित एवं अति वांछित अपराधियों पर पैनी नजर रखेंगे। एएसपी मीणा ने स्वयं कंट्रोल रूम से जानकारी प्राप्त करके नाइट डोमिनेशन के दौरान कई जगहों पर नाके और गश्त टीम को चेक किया। चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सतर्क पाए गए।
पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के तहत शनिवार रात सिरसा रोड के दो होटलों पर छापा मारा था। होटल हाईवे में वेश्यावृत्ति का मामला पकड़ा। पुलिस ने होटल मालिक समेत आठ पर केस दर्ज किया है।
-राजेंद्र कुमार मीणा, एएसपी हिसार