{"_id":"611e038c8ebc3e79f02a19ef","slug":"rs-3-82-lakh-stolen-from-union-bank-atm-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में वारदात: बैंक परिसर के साथ लगे एटीएम से 3.82 लाख की चोरी, गैस कटर से काटकर पैसा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार में वारदात: बैंक परिसर के साथ लगे एटीएम से 3.82 लाख की चोरी, गैस कटर से काटकर पैसा ले गए चोर
Thu, 19 Aug 2021 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद/हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद/हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:39 PM IST
सार
रात 1.30 बजे चोर एटीएम में घुसे। अंदर घुसते ही चोरों ने पहले सीसीटीवी के तार काटे। इसके बाद गैस कटर की मदद से एटीएम के हिस्से को उखाड़ा।
विज्ञापन
हिसार में एटीएम काटकर लूट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के गांव भिवानी रोहिल्ला में चोरों ने बुधवार रात को एटीएम को गैस कटर से काटकर 3.82 लाख रुपये चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह जब लोग एटीएम में पैसा निकालने पहुंचे तो इस बारे में जानकारी मिली। सूचना के बाद डीएसपी नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
हिसार-बालसमंद रोड पर बसे गांव भिवानी रोहिल्ला में यूनियन बैंक है। रोड पर ही स्थित इस बैंक के साथ में एटीएम लगा हुआ है। इस गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत पिछली लोकसभा के समय दुष्यंत चौटाला ने गोद लिया था। इस गांव में सर्वसम्मति से महिला पंचायत भी चुनी गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रात 1.30 बजे चोर एटीएम में घुसे। अंदर घुसते ही चोरों ने पहले सीसीटीवी के तार काटे। इसके बाद गैस कटर की मदद से एटीएम के हिस्से को उखाड़ा। सुबह बैंक खुलने के समय एटीएम में चोरी होने की सूचना मिली। जानकारी के बाद फोरेंसिक साइंस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डीएसपी नारायण सिंह भी मौका मुआयना करने पहुंचे। बैंक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार एटीएम में 3.82 लाख और 700 रुपये थे।
विज्ञापन