{"_id":"572ce8594f1c1bf2285cd472","slug":"paper-out-of-ba-in-hisar-crime-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए के पेपर की फोटोकॉपी चिपकी मिली कॉलेज के बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीए के पेपर की फोटोकॉपी चिपकी मिली कॉलेज के बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 07 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
बीए के पेपर की फोटोकॉपी चिपकी मिली कॉलेज के बाहर
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा शुक्रवार को आयोजित बीए प्रथम वर्ष के राजनीतिक विज्ञान का पेपर कुछ छात्रों ने लीक होने का दावा किया है। नलवा स्थित राजकीय महाविद्यालय के बाहर पेपर की हूबहू फोटोकॉपी कॉलेज के बोर्ड पर चस्पा मिली। पेपर की यह कॉपी कॉलेज से कुछ ही दूरी पर फ्री में भी बंट रही थी।
विज्ञापन
यही नहीं फ्लाइंग की टीम को पेपर लीक की सूचना देने की कोशिश की गई तो उन्होंने पेपर देखकर नजरें फेर ली। कॉलेज में परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के साथ आए बाहर बैठे लोगों ने भी ये दावा किया है कि पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले ही लीक हो गया था। हालांकि विवि और कॉलेज प्रशासन ने इसे अफवाह बताया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ड्राइवर ने दिया पेपर
बीए प्रथम वर्ष का राजनीतिक विज्ञान का पेपर शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुआ था। ठीक दस बजेे कॉलेज से मामूली सी दूरी पर स्थित एक चाय के खोखे पर विद्यार्थियों के साथ आए लोग हुक्का पी रहे थे। तभी गांव की तरफ से एक लाल रंग का ट्रैक्टर आया। चालक ने दो मिनट हुक्का पीया और पेपर की फोटोकॉपी देते हुए बोला तुम्हारे बस की हो तो कुछ कर लो।
विज्ञापन
इसके बाद वहां बैठे लोग कॉलेज में इसकी सूचना देने गए। वहां जाकर देखा तो कॉलेज के बाहर कॉलेज के बोर्ड पर फोटोकॉपी वाला पेपर पहले से ही चस्पा हुआ था। तभी अंदर से फ्लाइंग वालों की गाड़ी आई। तो लोगों ने गाड़ी में बैठे लोगों को पेपर दिखाकर गाड़ी रुकवाई। लेकिन गाड़ी में बैठे लोगों ने पेपर देखकर नजरें फेर ली और गाड़ी नहीं रोकी।
मेरे पास से यह पेपर करीब साढ़े आठ बजे निकल गया था। इसके बाद का मुझे नहीं पता। मेरे ख्याल से पेपर लीक की अफवाह फैलाई जा रही है।
- जोगेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक, नोडल सेंटर राजकीय कॉलेज हिसार
जानकारी में आया कि कुछ बच्चों को लेक्चर शॉर्ट होने के कारण रोल नंबर नहीं दिए गए थे। ये भ्रम उन्हीं के द्वारा फैलाया जा रहा है। बात रही बाहर मिल रहे पेपर फोटोकॉपी की तो यह पेपर कहीं से भी लीक हुआ हो सकता है। हमारे सेंटर से कोई भी पेपर बाहर नहीं गया।
- आरके रोहिल्ला, परीक्षा अधीक्षक, राजकीय कॉलेज नलवा
हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है और ना ही हमें शिकायत मिली है। यह किसी छात्र की बदमाशी भी हो सकती है। - हुकम सिंह, परीक्षा नियंत्रक, केयूके विश्वविद्यालय