{"_id":"65c22b93a0a39342160c3947","slug":"hisar-farmer-murdered-by-beating-him-with-a-stick-case-registered-against-5-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: डंडे से पीट पीटकर किसान की हत्या, 5 पर केस दर्ज, पड़ोसियों से हुआ था विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: डंडे से पीट पीटकर किसान की हत्या, 5 पर केस दर्ज, पड़ोसियों से हुआ था विवाद
Tue, 06 Feb 2024 06:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 06 Feb 2024 06:22 PM IST
सार
आरोप है कि हमला करने वाले पहले घर ले गए वहां पर डंडों से पीटा फिर देर रात को घर में आकर दोबारा पीटा। कुछ समय पहले गली मे ईंट डालने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में बरवाला खंड के गांव पनिहरी निवासी 37 वर्षीय सुनील की पड़ोसियों ने डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। पहले उसे अपने घर लेकर जाकर पीटा बाद में घर में घुस कर उस पर हमला किया। वारदात शनिवार रात की है। अस्पताल में उपचारधीन सुनील की सोमवार रात को मौत हो गई। मंगलवार दोपहर को बरवाला पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में लेकर आई। पुलिस ने मृतक के चाचा सुरेश के बयान पर दो भाइयों समेत पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
पनिहारी गांव के रहने वाले सुरेश ने बताया कि भतीजा सुनील खेतीबाड़ी का काम करता था। उनके पिता धर्मपाल का करीब 12 साल पहले देहांत हो गया था। उनकी मां राजबाला एक सप्ताह पहले अपने देवर शमशेर के पास महाराष्ट्र गई हुई थी। सुनील की पत्नी का भी देहांत हो चुका है। घर पर अकेला सुनील था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले गली में ईंट गिराने को लेकर पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। उस समय पंचायती समझौता हो गया था। इसी रंजिश को लेकर पड़ोसी राममेहर उसका भाई मक्कड़ शनिवार रात एक बजे सुनील को जबरन उठा कर अपने साथ ले गए थे। घर ले जाने के बाद उस पर डंडों से हमला किया था।
विज्ञापन
पता चलने पर रात को हमलावरों के घर पहुंचा तो सुनील उनके पांवों में पड़ा हुआ था। उसके शरीर से खून बह रहा था। घायल हालत में सुनील को उसके घर लेकर आया था। आरोप है कि एक घंटे के बाद हमलावर फिर से घर के अंदर आए और डंडों से सुनील पर फिर से हमला किया।
दहशत में कमरा किया हुआ था बंद
सुरेश ने बताया कि मारपीट के डर के मारे सुबह कमरे के दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ। सुबह भतीजे से मिलकर आया था। उसके बाद सोमवार सुबह सात बजे दोबारा से भतीजे को संभाल कर आया था। उस समय तक वह ठीक था। शाम को पांच बजे घर गया तो खिड़की में झांक कर देखा तो सुनील चारपाई पर लेटा हुआ था।
सात बजे दोबारा से सुनील को संभालने गया। आवाज लगाई लेकिन सुनील ने कोई जबाव नहीं दिया। ऐसे में परिवार के सदस्यों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा। अंदर चारपाई पर सुनील मृत हालत में था। शरीर पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मंगलवार को सुनील की मां के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्तपाल लेकर आए।
सुनील की हत्या मामले में गांव के ही राममेहर और मक्कड़ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। -महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, बरवाला