फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चोरी की 190 बैग सरसों सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

चोरी की 190 बैग सरसों सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Apr 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
चोरी की 190 बैग सरसों सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
हिसार। सीआईए पुलिस ने तीन युवकों को चोरी की सरसों सहित काबू किया है। उनके कब्जे से 190 बैग सरसों के बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों को सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह व उनकी टीम ने काबू किया। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह एसआई काशीराम व अन्य टीम सदस्यों के साथ सातरोड़ खुर्द की ओर गश्त पर थे। उसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक चोरी की सरसों बेचने की फिराक में हैं और उन्होंने सातरोड़ मंदिर के समीप ही सरसों रखी हुई है। सूचना के आधार टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कि तो दो युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया गया, लेकिन तीसरा युवक भागने लगा। वह नहर की पटरी के ऊपर से कूदा तो गिरकर चोटिल हो गया। पीछा कर रहे पुलिस जवानों ने उसे भी काबू कर लिया। तीनों से 190 बैग सरसों के बरामद हुए। इंस्पेक्टर बिजेंद्र के अनुसार काबू किए गए तीनों युवकों की पहचान सुभाष नगर जींद निवासी सोनू उर्फ बच्ची, भारत नगर हिसार निवासी रोहित उर्फ मेंटल और अजमेर बस्ती जींद निवासी अनिल के रूप में हुई।
विज्ञापन

सिवानी से की थी लूट
इंस्पेक्टर बिजेंद्र के अनुसार गहन पूछताछ पर तीनों आरोपियों ने बताया कि यह सरसों के 190 बैग सिवानी में एक ट्रक से लूटे थे। उन्हें ये यहां बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंटल के खिलाफ कुल 17 मुकदमे दर्ज
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी रोहित उर्फ मेंटल के विरुद्ध कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट, लूट की कोशिश करने के मामले शामिल हैं। आरोपी सोनू उर्फ बच्ची के खिलाफ कुल छह मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट के मामले शामिल हैं। इसी प्रकार अनिल के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लड़ाई-झगडा व लूट करने के मामले शामिल हैं। तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed