फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   थर्मल पॉवर प्लांट में क्लिंकर गिरने से 6 झुलसे, 2 की हालत गंभीर

थर्मल पॉवर प्लांट में क्लिंकर गिरने से 6 झुलसे, 2 की हालत गंभीर

Tue, 08 May 2018 08:48 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
थर्मल पॉवर प्लांट में क्लिंकर गिरने से 6 झुलसे, 2 की हालत गंभीर
फोटो 10 से 13, 48 से 52, 18
विज्ञापन


मेन मेज के लिए...

थर्मल पावर प्लांट में क्लिंकर गिरने से छह मजदूर झुलसे, दो की हालत गंभीर
- घायल हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती

बरवाला/हिसार।
राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ में बॉयलर के बॉटम में काम करते वक्त अचानक क्लिंकर गिरने से छह मजदूर झुलस गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर सवा दो बजे के करीब उस वक्त हुआ, जब थर्मल में कोयला बर्निंग एरिया में साफ सफाई व वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। इस बीच अचानक ऊपर से मजदूरों पर क्लिंकर आ गिरा। ऐसे में मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।
थर्मल की यूनिट वन को एयर फिल्टर में लीकेज होने के चलते रात करीबन 12 बजे ही बंद किया गया था। मंगलवार को मरम्मत और साफ-सफाई का काम चल रहा था। एनर्गो कंपनी के अंतर्गत काम करने वाले बरवाला के खेदड़ गांव निवासी जगदीप, अमित, विक्रम, गांव पाबड़ा का सतबीर और यूपी के देवरिया निवासी छोटेलाल यादव और मनोज क्लीनिंग का काम कर रहे थे। झुलसे लोगों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें गांव खेदड़ के विक्रम और अमित की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सफाई के लिए कर्मचारियों को बॉयलर क्षेत्र के ऐश एरिया में जाने के लिए मात्र दो बाई दो फीट के एक होल के अंदर जाना पड़ता है। जब काम चल रहा था तो इसी बीच अचानक इनके ऊपर क्लिंकर आ गिरा। कर्मचारियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला, जिसके चलते छह कर्मचारी अधजले कोयले और गर्म राख की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

सुरक्षा के इंतजामों को लेकर कर्मचारियों ने किया हंगामा
खेदड़ थर्मल में काम करने वाले कर्मचारियों ने मामले को लेकर हंगामा भी किया। रोषित कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाए कि थर्मल में सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। हादसे के बाद जब मौके पर बरवाला के डीएसपी जयपाल सिंह पहुंचे तो उनके सामने ही नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मामले के बारे में थर्मल कर्मचारियों ने डीएसपी को शिकायत भी दी है, जिसमें आरोप लगाए गए हैं कि थर्मल में कर्मचारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। कर्मचारी यूनिट के नजदीक ही धरना देकर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना था कि प्लांट में सुरक्षा के इंतजाम केवल कागजों में हैं। धरातल पर कुछ नहीं है, जब हादसा होता है उसमें कर्मचारियों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। हालांकि अधिकारी ने बाद में कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी : डीएसपी
इस संबध में जब डीएसपी जयपाल सिंह का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है, जिसकी भी लापरवाही मिली, उस पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed