फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पुलिस ने घटना स्थल के पास से मोबाइल नंबर डंप किए

पुलिस ने घटना स्थल के पास से मोबाइल नंबर डंप किए

Sun, 10 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने घटना स्थल के पास से मोबाइल नंबर डंप किए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने मोबाइल डंप किए हैं। साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। डीएसपी जयपाल सिंह ने दावा किया है कि हमने करीब 95 प्रतिशत तक मामला हल कर लिया है। कुछ साइंटिक तथ्य जुटा रहे हैं। जल्दी ही मामले का खुलासा सबूूत के साथ कर देंगे।
वारदात के बाद पुलिस की साइबर सेल ने मौके से मोबाइल नंबर डंप किए हैं। इस एरिया में सक्रिय मोबाइल नंबर ट्रेस किए जाएंगे। इसके बाद संदिग्धों के नंबर की लोकेशन ट्रेस कर मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस की दूसरी टीम ने भूना रोड पर दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों का रिकॉर्ड जुटाया। इसके अलावा टेलिफोन एक्सचेंज के गेट पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी ली। अभी पुलिस इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी देने से बच रही है। फोरेंसिक विभाग की टीम ने झोपड़ी के द्वार पर कुछ पैरों के निशान भी देखे हैं। इन निशानों के सैंपल ले लिए। प्रथम चरण में अनुमान लगाया गया है कि दरिंदा सीधा वहीं घुसा, जहां लाडली की चारपाई थी। कुछ पांवों के निशान वहां भी मिले, जहां बच्ची का शव पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग स्कवायड टीम को नहीं मिली सफलता
पुलिस डॉग स्कवायड टीम भी वारदात में आरोपी का सुराग लगाने में असफल रही। डॉग घटनास्थल के चारों घूमे जरूर, लेकिन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए। वारदात स्थल पर लोगों की भीड़ के कारण डॉग को सफलता नहीं मिली।

डीएसपी जयपाल सिंह ने दावा किया है कि हमने करीब 95 प्रतिशत तक मामला हल कर लिया है। कुछ साइंटिक तथ्य जुटा रहे हैं। जल्दी ही मामले का खुलासा सबूूत के साथ कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed