फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   निर्माणाधीन बिल्डिंग पर निगम की लगी सील हटाने पर 2 के खिलाफ केस दर्ज

निर्माणाधीन बिल्डिंग पर निगम की लगी सील हटाने पर 2 के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 08 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन बिल्डिंग पर निगम की लगी सील हटाने पर 2 के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
डाबड़ा चौक के पास नगर निगम द्वारा बिल्डिंग के निर्माण को अवैध घोषित करने के बाद वहां पर लगाई सील तोड़ने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने दुकानदार सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने केस नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर जयवीर यादव की शिकायत पर दर्ज किया है।

----------
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि टीपी स्कीम 5 बी गोविन्द नगर डाबड़ा चौक में निगम कार्यालय से स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण करने के कारण निगम कमिश्नर ने बिल्डिंग सील करने के आदेश दिए। आदेश मिलने पर सहायक अभियंता, भवन निरीक्षक और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिल्डिंग को सील कर दिया। आरोप है कि बिल्डिंग मालिक दलीप सिंह ने सील करने संबंधी आयुक्त के आदेश लेने से इंकार कर दिया। निगम का कहना है कि कुछ समय बाद दीपू सिंह निवासी सब्जी मंडी निगम द्वारा लगाई गई सील तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया। निगम की टीम ने जब उससे सील तोड़ने का कारण पूछा तो उसने बताया कि बिल्डिंग मालिक के कहने पर वह अंदर गया है। निगम ने इसे सरकारी आदेशों की अवहेलना मानते हुए सिविल लाइन थाना में शिकायत दी। पुलिस ने ज्वाइंट कमिश्नर की शिकायत पर दलीप सिंह और दीपू के खिलाफ धारा 353, 186 व 120 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed