फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नुकीले हथियार से तीन गहरे जख्म के कारण ब्रेन डेमैज होने से हुई शिवा की मौत

नुकीले हथियार से तीन गहरे जख्म के कारण ब्रेन डेमैज होने से हुई शिवा की मौत

Sun, 11 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
नुकीले हथियार से तीन गहरे जख्म के कारण ब्रेन डेमैज होने  से हुई शिवा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शिव नगर के रहने वाले और बाइक मैकेनिक शिवा की हत्या निर्ममता से की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शिवा के सिर पर लोहे के किसी रॉड से भी हमला किया गया। इसके अलावा तीन गहरे निशान नुकीले हथियार के हैं। इन हमलों से शिवा का ब्रेन डैमेज हो गया जिसके चलते उसकी मौत हुई। हत्यारोपी शिवा की बाइक भी अपने साथ ले गए।
शिव नगर में रहने वाले रमेश ने बताया कि वह बरवाला चुंगी पर डेंटिंग-पेंटिग का काम करते हैं। बेटा शिवा रायपुर गांव में बाइक मैकेनिक दुकान चलाता था। शिवा शुक्रवार देर शाम रायपुर से घर की तरफ आ रहा था तो रास्ते में रेलवे फाटक के पास कुछ युवकों ने उसको रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। शिवा खुद को बचाने के लिए सेक्टर 1-4 में एक कोठी के अंदर घुसा। उसके बाद भी हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी। रमेश का कहना है कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने पूछा तो उन्होंने बताया कि दो-तीन युवक कोठी से बाहर निकल रहे थे। जब उनके पूछा की युवक के साथ मारपीट क्यों कर रहे हो तो युवकों ने कहा कि हमारी गाड़ी को ठोक कर आया था इसलिए ठोक दिया और यह कहते हुए मौके से फरार हो गए। रमेेश ने बताया कि उसे पता लगा कि उसके बेटे का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। इसके चलते कुछ लोगों ने थोडे़ दिन पहले शिवा के साथ मारपीट भी की थी। उन लोगों ने ही मर्डर को अंजाम दिया होगा।
विज्ञापन

--------------------
रविवार को बेटे शिवा को देखने वाले आने थे। रिश्ता तय होने पर जल्द ही बेटे की शादी कर देते। उन्होंने बताया कि दो माह पहले बेटे पर कुछ युवकों ने हमला किया था। उस दौरान किसी युवती से प्रेम प्रसंग की बात सामने आई थी। लेकिन बेटे ने कभी इसके बारे में कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की बाइक भी गायब
शिवा देर शाम को अपनी बाइक पर सवार होकर रायपुर से घर की तरफ आ रहा था। घटना के बाद से मृतक की बाइक गायब है। परिजनों का कहना है कि शिवा की हत्या करने वाले ही उनकी बाइक लेकर गए हैं। शिवा का मोबाइल फोन और नकदी उसके पास ही मिली है।

---------------
वर्जन....
प्रारंभिक जांच में यहीं सामने आ रहा है कि शिवा की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। बाकी हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। कुछ युवकों से पूछताछ की गई है। जल्द आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।
-ललित कुमार, शहर थाना प्रभारी, हिसार

नुकीले हथियार से किया था शिवा पर हमला, तीन गहरे जख्म के कारण ब्रेन डेमैज होने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
हथियार से हमला करने के बाद सिर को पांच बार जमीन पर पटका
-प्रेम प्रसंग के चलते की गई मैकेनिक शिवा की हत्या
-मैकेनिक शिवा की बाइक भी साथ ले गए थे हमलावर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed