{"_id":"5b2d4c8b4f1c1b684d8b7d89","slug":"21529695371-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को जहर पीने पर मजबूर करने वाले को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को जहर पीने पर मजबूर करने वाले को भेजा जेल
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। आठवीं की छात्रा को छेड़छाड़ करके तंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेेज दिया। छेड़छाड से आहत छात्रा ने जहर निगल लिया गया था।
पुलिस जांच अधिकारी मनीषा ने बताया कि पीड़ित छात्रा ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि गांव में टेंट का काम करने वाला 25 वर्षीय युवक प्रवीन डेढ़-दो माह से उसके साथ छेेड़छाड़ कर रहा था। जब वह स्कूल जाती तो आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करता था। जिससे परेशान होकर पीड़िता अपना घर छोड़कर ताऊ के साथ रहने लगी थी आरोपी फिर भी उसे परेशान करता रहा। घर पर कुछ बताने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता। इस लिए परेशान होकर उसने 17 जून को जहर निगल लिया। जिसके बाद हालत गंभीर होने पर छात्रा को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। तीन दिन उपचार के बाद छात्रा को अस्पताल से छुट्टी दे गई थी। पुलिस के अनुसार छात्रा के बयान के अनुुसार आरोपी प्रवीन पर पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था। वीरवार को पुलिस ने आरोपी प्रवीण के घर पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेेश किया गया । अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन