फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मिलगेट एरिया में मकान व शहर थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़ा

मिलगेट एरिया में मकान व शहर थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़ा

Fri, 26 Apr 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
मिलगेट एरिया में मकान व शहर थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़ा
हिसार। शहर मिलगेट क्षेत्र में एक परिवार शादी समारोह में गया हुआ था तो दूसरी ओर चोर उनका घर खंगाल रहे थे। चोर नकदी व ज्वेलरी पर हाथ साफ कर गए। वहीं शहर थाना क्षेत्र में पुरानी ऑटो मार्केट की एक दुकान का शटर उखाड़कर नकदी व तीन मोबाइल चुरा ले गए। दोनों मामलों में मिलगेट थाना पुलिस व शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

परिवार गया था शादी में, ज्वेलरी व नकदी ले गए
पुलिस को दी शिकायत में मिलगेट क्षेत्र निवासी हंसराज दत्त ने बताया कि वह 50 फुट वाली गली में बलबीर सिंह के मकान में किराये पर रहता है। 22 अप्रैल को वह परिवार सहित शादी समारोह में गया हुआ था। 23 अप्रैल की सुबह उसके पास पड़ोसियों का फोन आया कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वह वापस आया तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मिलगेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और सुराग जुटाए। हंसराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर उसके यहां अलमारी में रखी ज्वेलरी और 20 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। इसके अलावा कई बैंकों के एटीएम कार्ड भी चोरी कर ले गए। जांचकर्ता हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार के अनुसार शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान का शटर उखाड़ चुराए 12 हजार नकद और तीन मोबाइल
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में अग्रवाल कॉलोनी निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वह पुरानी ऑटो मार्केट में स्पेयर पार्ट्स का काम करता है। 23 अप्रैल की रात करीब आठ बजे वह रोजाना की भांति दुकान को ताला लगाकर घर चला गया। अगली सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो उसका एक तरफ का ताला ज्यों का त्यों लगा हुआ था, जबकि दूसरे तरफ से शटर का कुंडा तोड़कर शटर को उखाड़कर अंदर जाने का रास्ता बनाया हुआ था। उसने अंदर सामान चेक किया तो उसके गल्ले में रखे 12 हजार रुपये नकद व तीन मोबाइल चोरी हुए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पर पहुंचकर वारदात स्थल का मुआयना किया और सुराग जुटाए। जांचकर्ता हेड कांस्टेबल शीशपाल के अनुसार शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed