{"_id":"5bcb8129bdec2269602c4868","slug":"191540063529-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप के जरिए मोबाइल रिचार्ज किया तो खाते से कट गए 29 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एप के जरिए मोबाइल रिचार्ज किया तो खाते से कट गए 29 हजार रुपये
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एप के जरिये मोबाइल रिचार्ज किया तो खाते से कट गए 29 हजार रुपये
हिसार। मोबाइल रिचार्ज एप एम सेंट ब्राउजर से मोबाइल रिचार्ज करने पर खाते से 29 हजार रुपये कट गए। इस बारे में गांव धनाना निवासी मनजीत ने सिटी थाने में केस दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में मनजीत ने बताया कि वह हिसार में रेलवे पुल के पास एक संस्थान में कोचिंग ले रहा है। उसने अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज करने के लिए एम सेंट ब्राउजर एप प्रयोग किया था। जब उसका मोबाइल रिचार्ज नहीं हुआ तो उसने इस एप के कस्टमर केयर नंबर पर बात की। कस्टमर केयर की तरफ से उससे बैंक का खाता नंबर और एटीएम का सीरियल नंबर पूछा गया। इस पर उसने अपने पीएनबी बैंक खाते की डिटेल उनको बता दी। इसके कुछ समय बाद ही बैंक की तरफ से उसके फोन पर खाते से 29 हजार रुपये काटे जाने का मैसेज भेजा गया। इस बारे में जब उसने बैंक से पता किया तो जवाब मिला कि आपके खाते से मोबाइल एप के जरिये रुपये किसी दूसरे के खाते मेें ट्रांसफर किए गए हैं। बैंक इस मामले में कोई मदद नहीं कर सकता। इसके बाद मनजीत ने इस बारे में पुलिस में शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है।