{"_id":"5a0f36794f1c1bd0408b74ae","slug":"191510946425-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते के नाम पर बैंक क्लर्क ने छात्रा से दूसरी बार किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समझौते के नाम पर बैंक क्लर्क ने छात्रा से दूसरी बार किया रेप
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
टोहाना (फतेहाबाद) एरिया की 22 साल की एक युवती ने फतेहाबाद के गांव रामसरा निवासी 45 वर्षीय बैंक क्लर्क सतबीर सिंह के खिलाफ रेप का दूसरा केस दर्ज कराया है। पुलिस ने उसके सहयोगी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। इसी युवती ने 27 जून को केस दर्ज कराया था कि सतबीर अश्लील फोटो खींचकर उससे पांच साल से रेप करता आ रहा है। युवती का कहना है कि वह अब सहयोगी के साथ 11 नवंबर की रात कृष्णा नगर में उसके किराये के मकान में आया और समझौता करने का दबाव डाला। उसके इनकार करने पर उसने रेप किया और उसके साथी ने अश्लील हरकत की। महिला थाना पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज किया है। पहले केस में हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत पाने के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
युवती ने शिकायत दी कि वह अब हिसार में किराये के मकान में रहती है। वह बीए सेकंड ईयर की छात्रा है। सतबीर अपने साथी कृष्ण के साथ 11 नवंबर की रात उसके मकान में घुस आया। उसने रेप केस में समझौता करने की बात कही। युवती के इनकार करने पर सतबीर ने उसके साथ रेप किया और अश्लील फोटो खींचने का प्रयास किया। उसके विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। उसके साथी कृष्ण कुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने सतबीर के खिलाफ रेप का दूसरा केस और उसके साथी पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।
जून में दर्ज हुआ था पहला केस
युवती ने जून में पुलिस को शिकायत दी थी कि वह सतबीर के संपर्क में 2012 में आई थी। वह तब कुलां के बैंक में क्लर्क था और वह वहां खाता खुलवाने गई थी। सतबीर ने कहा था कि उसकी उच्च अधिकारियों से जान-पहचान है। वह उसे बैंक में नौकरी लगवा देगा। तब उसने उच्च अधिकारी से मिलवाने की बात कहकर उसे हिसार बुलाया था। वह बहाने से उसे एक होटल में ले गया था और उससे रेप कर मोबाइल से अश्लील फोटो खींच ली थी। वह 2013 में हिसार के जवाहर नगर में किराये पर कमरा लेकर रहने लगी थी। सतबीर कमरे पर आता और उसके साथ रेप करता था। उसने धमकी दी थी कि परिजनों को यह बात बताई तो फोटो सार्वजनिक कर उसकी बदनामी कर देगा। बदनामी के डर से वह चुप रही और परिजनों को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
पहले हो गया था समझौता
युवती ने सतबीर सिंह के खिलाफ जून वाले केस से पहले भी महिला थाने में शिकायत दी थी, लेकिन तब दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। युवती ने बाद में जून में एसपी को फिर से शिकायत दी थी। महिला थाना पुलिस ने तब सतबीर के खिलाफ केस दर्ज किया था।
जयपुर के मंदिर में की थी शादी
युवती ने बताया कि सतबीर शुरू से खुद को अविवाहित बताता रहा है। वह शादी का झांसा देकर उससे रेप करता था। वह उसे अगस्त 2015 में जयपुर ले गया था और वहां एक मंदिर में उससे शादी का ढोंग किया था। बाद में सतबीर का ट्रांसफर पलवल के बैंक में हो गया था। पीड़िता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बीए सेकंड ईयर की छात्रा है। आरोपी तीन बच्चों का पिता बताया गया है।
आरोपी सतबीर के खिलाफ जून में भी रेप का केस दर्ज किया था। उस मामले में उसने हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत हासिल कर ली थी। इस कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। अब युवती ने दोबारा उस पर केस दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश जारी है।
-मेवा रानी, एसआई कार्यकारी एसएचओ महिला थाना