फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   साली को भगाकर रेप करने वाले जीजा को 10 साल की कैद

साली को भगाकर रेप करने वाले जीजा को 10 साल की कैद

Fri, 29 Sep 2017 12:45 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
साली को भगाकर रेप करने वाले जीजा को 10 साल की कैद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एडीजे डॉ. पंकज की अदालत ने अग्रोहा एरिया की 16 साल की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने पर जींद क्षेत्र के ताराचंद को 10 साल की कैद और 8000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर उसे दो महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अदालत ने उसे मंगलवार को दोषी करार देते हुए सजा सुनाने के बारे में फैसला सुरक्षित रख लिया था।

अग्रोहा थाना पुलिस ने इस संबंध में एक मार्च 2016 में केस दर्ज किया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार एक आदमी ने अग्रोहा थाना में शिकायत दी थी कि 26 फरवरी को उसकी बेटी घर से बिना बताए चली गई है। काफी ढूंढने पर उसका कुछ पता नहीं चला। उस दिन उसका दामाद ताराचंद घर आया था। उसे शक है कि उसने उसकी बेटी को कहीं छुुपा रखा है। बाद में पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ताराचंद ने पूछताछ में बताया था कि वह घर पहुंचा तो उसकी साली अकेली थी। तब उसने उससे रेप किया था। वह फिर साली को धमकी देकर दिल्ली और जींद के एक गांव में ले गया था। अग्रोहा थाना पुलिस ने गुमशुदगी के केस को बहला-फुसला कर भगा ले जाने, दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट के केस में तबदील किया था। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के बाद आरोपी को मंगलवार को दोषी करार देते हुए सजा सुनाने के बारे में फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने दोषी जीजा ताराचंद को 10 साल की कैद की सजा सुनाई। साथ ही उसे आठ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed