फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पांच डेरा प्रेमी गिरफ्तार

पांच डेरा प्रेमी गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
पांच डेरा प्रेमी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिटी एरिया में पुलिस ने पांच डेरा प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में डोगरान मोहल्ला कमल इंसां, मुलतानी चौक केशव इंसां, टिब्बा दानाशेर रामसिंह इंसां, टिब्बा दानाशेर विनोद इंसां, सुनील इंसां हैं।
पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग उत्तम धर्मशाला से पड़ाव चौक एरिया की तरफ सरकार विरोधी नारा लगाते आ रहे हैं। बताया गया है कि इन लोगों ने नारे लगाए कि उनके गुरु को गलत दोषी ठहराया है, वे उसका बदला लेंगे। पुलिस का कहना है कि कमल इन सबकी अगुवाई कर रहा था। पुलिस की सीआईए टीम ने तुरंत प्रभाव से मौके पर जाकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन करने पर कार्रवाई की है। सिटी थाना इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि पांच डेरा प्रेमियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पंचकूला से लौटने लगे लोग, कोई पैदल तो कोई निजी गाड़ियों से आए
पंचकूला गए डेरा प्रेमी शहर में लौटने लगे हैं। कोई पैदल तो कोई निजी गाड़ियों से शहर में आ रहे हैं। पुलिस व खुफिया तंत्र इनकी लिस्ट बना रहा है। जो लोग शहर से गए हैं, उनमें से कौन लोग आए हैं और कौन अभी बाकी हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। खुफिया तंत्र की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक शहर में 80 के आसपास लोग लौटे हैं। इनमें से अधिकतर महिलाएं ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला हिसार की थी अलग विंग
शहर पहुंचे डेेरा प्रेमियों से पुलिस ने पूछताछ की है। उन्होंने बताया है कि हिसार जिले की अलग ही विंग बनी थी। वहां जिला वाइज विंग बनाई गई थी। अलग-अलग जिले के लोग अलग टोलियों में थे। उन्होंने बताया कि हिसार का कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed