फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बुटीक में गोली चलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

बुटीक में गोली चलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sat, 22 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बुटीक में गोली चलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मॉडल टाउन के एक बुटीक पर गोली चलने की सूचना ने शुक्रवार शाम पुलिस को दौड़ा दिया। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला गोली का नहीं लग रहा है। फिर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीएलए निवासी वंश और उनकी मम्मी मॉडल टाउन मार्केट में पुष्पा कांप्लेक्स-तोशाम रोड मार्ग वाले रास्ते पर टुडे फैशन बुटीक चलाते हैं। वंश ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे बुटीक पर ग्राहक आए हुए थे और वे ग्राहकों को सामान दिखा रहे थे। तभी अचानक गोली चलने जैसी आवाज आई और बुटीक के अगले हिस्से में लगे फर्श से छत तक के शीशे में दरारें आ गई। तभी एसी से धुआं उठा। वे डर गए। उनको लगा कि किसी ने गोली चलाई है। बुटीक संचालिका ने बताया कि गौर से देखने पर शीशे से आरपार छेद नजर आया। वास्तव में यह छेद आरपार नहीं है। दूर से देखने पर छेद आरपार दिखता है। सिविल लाइन के एसआई ईश्वर सिंह और फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. अजय कुमार की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने गोली चलते नहीं देखी। पुलिस का कहना है कि एक्सपर्ट ने बताया कि शीशे में गोली नहीं लगी है। गोली लगती तो आरपार होती। न बुटीक से गोली का हिस्सा मिला है। हो सकता है किसी चलते वाहन तले आकर पत्थर उछलकर शीशे से जा टकराया हो। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


फोटो - 27 और 28
एक्सपर्ट टीम बोली, शीशे में गोली का निशान मेल नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed