फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पांचवीं तक स्कूल गया है मुन्नाभाई स्टाइल का मास्टर माइंड मनोज

पांचवीं तक स्कूल गया है मुन्नाभाई स्टाइल का मास्टर माइंड मनोज

Tue, 25 Dec 2018 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
पांचवीं तक स्कूल गया है मुन्नाभाई स्टाइल का मास्टर माइंड मनोज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में मुन्नाभाई स्टाइल में दूसरे के स्थान पर पेपर देने की योजना बनाने वाला मास्टरमाइंड मनोज है, जो पांचवीं कक्षा तक ही स्कूल गया है। इस योजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उसने प्रति पेपर दो लाख रुपये में बीटेक पास सुनील को मोहरा बनाया और उसे दिल्ली से बुलाया गया। इसके बाद उसने फतेहाबाद के विक्रम और चरखी दादरी के बाढ़डा वासी विनीत कुुमार के स्थान पर पेपर देना था। सुबह के समय सुनील ने विक्रम के स्थान पर फतेहाबाद में पेपर दिया और फिर गाड़ी से हिसार विनीत कुमार का पेपर देने पहुंच गया। किसी तरह वह परीक्षा केंद्र के अंदर तक पहुंच गया, लेकिन सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा धरा गया, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हो गया।
जाल बिछाकर पकड़े दूसरे आरोपी
सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा सुनील की गिरफ्तारी के बाद केंद्र के बाहर खड़े विनीत कुमार को गिरफ्तार किया जाना था। इसके लिए टीम ने पुलिस के साथ मिलकर योजना बनाई और सुनील को घेरे में एग्जाम सेंटर से बाहर भेजकर विनीत की पहचान कराई गई, जिसके बाद मौके से विनीत को भी काबू कर लिया गया। इसके अलावा सुनील और विनीत की निशानदेही पर तीन अन्य आरोपियों को भी रविवार को ही हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

बायोमीट्रिक मशीन करेगी खुलासा
मामले का पटाक्षेप होने के बाद पुलिस ने सेंट सोफिया परीक्षा केंद्र से उस बायोमीट्रिक मशीन को कब्जे में ले लिया था, जिससे सुनील ने अपनी हाजिरी लगाई थी। अब इस मशीन से जांच की जाएगी कि फार्म भरते समय क्या सुनील के अंगूठे का निशान दिया गया या किसी अन्य का। यदि किसी अन्य का दिया गया होगा तो केंद्र के जांच अधिकारियों भी इस मामले में संदिग्ध भूमिका रहेगी। उनसे पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने जांच ठीक से की या नहीं और सुनील कैसे अंदर चला गया। यदि फार्म में सुनील के ही अंगूठे का निशान दिया गया था तो जांच से इस बात से पर्दा उठेगा इस योजना की बहुत पहले से ही रूपरेखा बनाई जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed