फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crackdown on smugglers

Hisar News: युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें, तस्करों पर शिकंजा कसें

Mon, 13 Jan 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 13 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on smugglers
अपराध समीक्षा बैठक को संबो​धित करते पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन।
हिसार। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार ने अधीनस्थ अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा है कि जिले में तेजी से फैल रहे नशे को रोकने के लिए तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करें। ड्रग पेडलर की पहचान कर नशा सप्लायरों के नेटवर्क तक पहुंंचें और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित आधिकारिक मेस में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि 10 जनवरी को पंचकूला में मुख्यमंत्री की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपराध और कानून व्यवस्था के संबंध में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए गए सभी एजेंडों पर कड़ाई से अमल करना है। पुलिस उप अधीक्षकों, थाना व चौकी प्रभारियों से कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि थाने आने वाला हर शिकायतकर्ता उसकी शिकायत पर की गई कार्रवाई से संतुष्ट हो। शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करने से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन


नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों पर कार्रवाई करें

पुलिस अधीक्षक ने सभी क्राइम यूनिट, थाना और चौकी प्रभारियों को कहा कि नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में आमजन को जागरूक करें। नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करें। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को नशे और आपराधिक गतिविधि के बारे में पता चले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 01662- 237150, 8814057100, 8814058100 और डायल 112 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी नए सिरे से करे जांच

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी शिकायत की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी को दी जाती है तो वह उस पर नए सिरे से जांच शुरू करें। पुलिस के पास जनसंवाद, सीएम विंडो, समाधान शिविर से भी शिकायतें आती हैं। उन पर समयावधि में निपटारा करें। कुछ थानों में शिकायतकर्ता को शिकायत प्राप्ति की रसीद नहीं दी जा रही। ऐसा करने वाले कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed