{"_id":"61d4871b5d31fe25da6c9a8d","slug":"corona-s-third-wave-cases-increased-four-times-in-four-days-hisar-news-hsr621237462","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर : चार दिन में चार गुना बढ़े केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर : चार दिन में चार गुना बढ़े केस
विज्ञापन
सेक्टर 1-4 स्थित लैब में सैंपल की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिले में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। नए साल के चार दिन में कोरोना के केस चार गुना बढ़ गए हैं। मंगलवार को एक परिवार के तीन सदस्य, तीन विद्यार्थी, दो चिकित्सकों समेत 13 नए मरीज मिले।
कोरोना की तीसरी लहर एक जनवरी से शुरू हो चुकी है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 35 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण कैंप को 30 प्रतिशत बढ़ा दिया है। मंगलवार को अर्बन में 17 सेंटर पर टीकाकरण हुआ। पीएचसी व सीएचसी के लिए अलग से टीमें गठित की गई। नागरिक अस्पताल, टीबी अस्पताल, एचएयू, जीजेयू अस्पताल, उत्तम धर्मशाला जगहों पर हुआ टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्कूलों को लेटर जारी कर बच्चों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करवाने की बात कही। मंगलवार को सेक्टर 9-11 के एक परिवार के तीन सदस्य, तीन विद्यार्थी, दो चिकित्सक, गणेश कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय व्यापारी, मुलतानी चौक से 29 वर्षीय युवक, जिदंल अस्पताल कैंपस में 26 वर्षीय छात्र, अर्बन स्टेट दो निवासी 22 वर्षीय युवक, ज्योतिपूरा मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय महिला, शिव कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय युवक, मोहना मंडी निवासी 24 वर्षीय महिला डाक्टर, एचएयू कैंपस निवासी 26 वर्षीय छात्र व मॉडल टाउन निवासी 23 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
तीसरी लहर में ओमिक्रॉन की पीक आने की संभावना है। ऐसे में महामारी को हराने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र उपाय है। टीकाकरण के बाद अगर कोई व्यक्ति संक्रमित हो जाता है तो उसका इलाज आसानी से हो सकता है। 15 से अधिक आयु का हर व्यक्ति टीकाकरण करवा कर खुद को सुरक्षित करे। - डॉ. तरुण, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
नए साल के बाद बढ़े मरीज
तिथि केस
1 जनवरी 03
2 जनवरी 03
3 जनवरी 09
4 जनवरी 13
मॉलिक्यूलर लैब चालू, रोजाना 500 सैंपल की होगी जांच
जिले में कोरोना सैंपल जांच के लिए मंगलवार को मॉलिक्यूलर लैब शुरू हो गई है। लैब में पहले दिन 200 सैंपल जांचे गए। लैब में रोजाना 500 सैंपल की जांच की जा सकेगी। अब तक अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में बनी लैब में सैंपलों की जांच की जा रही थी। वहीं, मंगलवार को कुल 30178 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं, इसमें 15 से 17 आयु वर्ग के 14029 किशोर शामिल रहे।
कोरोना संक्रमण की दो लहरों के बीच बढ़े केसों को देखते स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर 1-4 स्थित अर्बन सीएचसी में अंदर मॉलिक्यूलर लैब दो महीने पहले ही तैयार हो गई थी। लैब को शुरू करने के लिए विभाग के अधिकारी मुख्यालय के पिछले लंबे समय से पत्र लिख रहे थे। सीएमओ ने इस बारे में चंडीगढ़ का दौरा किया था। लैब को शुरू करने के लिए पासवर्ड तथा आईडी का इंतजार किया जा रहा था। सोमवार को पासवर्ड-आईडी मिलने के बाद मंगलवार से सैंपल जांच का ट्रायल शुरू हो गया। मंगलवार को 200 सैंपल जांचे गए। जल्द ही यह संख्या 500 तक पहुंचाई जाएगी।स्वास्थ्य विभाग को अब कोरोना सैंपल की रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। हिसार जिले में सबसे पहले अश्व अनुसंधान केंद्र की लैब में जांच शुरू की गई थी। इसके बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में लैब की शुरूआत की गई।
पिछले दो दिन में कोरोना के 22 केस आ चुके हैं। रिकवरी रेट घटकर 97.82 पर पहुंच गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण ने बताया कि अब तक 8 लाख 32 हजार 837 लोगों की जांच की जुकी है। जिसमें संक्रमण के कुल 54 हजार 40 मामले सामने आ चुके है। अब तक कुल 52 हजार 864 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके है। कोरोना महामारी की पहली लहर में 17 हजार 147, दूसरी लहर में 36 हजार 855 तथा तीसरी लहर में 38 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।
सेक्टर 1-4 मॉलिक्यूलर लैब बन कर तैयार हो गई है। मंगलवार को 200 सैंपल जांच के लिए लगाए हैं। धीरे -धीरे सैंपलों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।यहां 500 सैंपल की जांच हो सकेगी। - डॉ. रत्ना भारती, सीएमओ, हिसार
मंगलवार को किस वर्ग को कितनी वैक्सीन लगी
आयुवर्ग डोज
60 से अधिक आयुवर्ग 608
45 से 60 आयुवर्ग 1381
18 से 44 आयुवर्ग 4952
15 से 17 तक आयुवर्ग 14029
किशोर टीकाकरण का दो दिन में 23 प्रतिशत लक्ष्य पूरा...
15 से 17 साल आयु वर्ग को दो दिन में वैक्सीन की 26089 पहली डोज दी जा चुकी है। जिले में इस आयु वर्ग 1.10 लाख लाभार्थी हैं। दो दिन में ही करीब 23 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हो चुका है।

नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगवाने वालों की लगी भीड़। - फोटो : Hisar