फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Complaint on Swachh Haryana App, solution will be done in three hours

स्वच्छ हरियाणा एप पर करें शिकायत, तीन घंटे में होगा समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Complaint on Swachh Haryana App, solution will be done in three hours
हिसार। शहरवासियों को सफाई, सीवर, स्ट्रीट लाइट या मुर्दा पशु के उठान की समस्या है तो स्वच्छ हरियाणा एप पर शिकायत करें। शिकायत करने के तीन घंटे में समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम में शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की तरफ से मिले आदेश पर स्पेशल रैपिड टास्क फोर्स का गठन किया है।
विज्ञापन

बता दें कि 2 अक्तूबर 2020 को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने मोबाइल एप स्वच्छ हरियाणा लांच किया था। चूंकि इस एप का ज्यादा प्रचार नहीं किया गया तो ज्यादातर लोग इस एप का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। अब विभाग ने इस पर संज्ञान लेते हुए सभी निकायों को इस एप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने को कहा है।
विज्ञापन

कचरे के उठान के लिए दो गाड़ी की तैनात
इस एप के माध्यम से आने वाले सफाई संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए दो गाड़ियां विशेष रूप से लगाई गई है। सफाई, स्ट्रीट लाइट व मुर्दा पशु उठाने संबंधी शिकायतों के समाधान की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी, जबकि सीवर संबंधी शिकायतों का समाधान जनस्वास्थ्य विभाग करेगा। निगम प्रशासन एप पर आने वाले सीवर संबंधी शिकायतों को जनस्वास्थ्य विभाग के पास भेज देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी लगाई ड्यूटी
स्वास्थ्य शाखा : एएसआई सुरेंद्र हुड्डा, रोहित, संदीप, कपिल व कमल।
लाइट शाखा : रजत व संदीप
सार्वजनिक शौचालय संबंधित : शिवा सिक्योरिटी से राहुल
मुर्दा पशु संबंधित : विक्की
सुलभ शौचालय : विनय
ऐसे करें एप का इस्तेमाल : स्वच्छ हरियाणा एप कोई भी व्यक्ति अपने एंड्रायड फोन में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है। मोबाइल नंबर डालने के बाद एप खुल जाएगी। एप में पांच कैटेगरी दिखाई देंगी। जिस व्यक्ति को शिकायत करनी है तो उसी श्रेणी का प्रयोग कर फोटो डालकर कर सकते हैं। उधर, संबंधित अधिकारियों को समस्या का निपटान करने के बाद उसका फोटो भी अपलोड करना होगा। अगर अगर शिकायत का निपटान नहीं होता है तो ऑनलाइन ही बताना होगा कि क्या दिक्कत रही है।

ऐसे करना होगा प्रचार : विभाग ने सभी निकायों को इस एप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने को कहा है। विभाग के मुताबिक होर्डिंग्स के माध्यम, वेबसाइट और सक्षम युवा, आरडब्ल्यूए, एनजीओ की मदद से स्वच्छ हरियाणा एप व स्पेशल रैपिड टास्क फोर्स का प्रचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed