{"_id":"6040c0d6ec99de5c8e651052","slug":"change-in-weather-continues-to-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में लगातार बदल रहा मौसम, उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण रात को रहेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में लगातार बदल रहा मौसम, उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण रात को रहेगी ठंड
Thu, 04 Mar 2021 04:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 04 Mar 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में मौसम में बदलाव जारी है।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। दिन में कड़ी धूप तो रात के समय उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण ठंडक हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 6 मार्च तक दिन के तापमान में आमतौर पर हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में लगातार बदलता मौसम बीमार भी कर सकता है।
विज्ञापन
बुधवार को नारनौल का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस और हिसार का रात्रि तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबाला का रात्रि तापमान सबसे अधिक 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। करनाल का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और नारनौल का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 28.9 13.7
भिवानी 30.4 11.2
हिसार 31.0 9.8
करनाल 27.2 10.0
नारनौल 34.5 8.5
रोहतक 31.2 10.8
सिरसा 29.7 11.2