फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chance of good rain today and tomorrow in the north and south western districts of the state

प्रदेश के उत्तरी व दक्षिण पश्चिमी जिलों में आज व कल अच्छी बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Chance of good rain today and tomorrow in the north and south western districts of the state
हिसार। वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के उत्तरी व दक्षिण पश्चिमी जिलों में आज व कल अच्छी बारिश की संभावना है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में इसका प्रभाव कम रहेगा। भारतीय मौसम विभाग की तरफ से इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मौसम प्रणाली के प्रभाव से पूर्वी पाकिस्तान, पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। साथ ही एक टर्फ रेखा पंजाब से पश्चिमी हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश से ओडिशा तट तक बनीं हुई हैं। इस वजह से दो दिनों तक हरियाणा के उत्तरी और पश्चिमी दक्षिणी जिलों पर अधिक प्रभाव रहेगा। वहीं शेष हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में भी अधिकतर स्थानों पर हल्की बिखराव वाली बूंदाबांदी और तेज गति से हवाएं चलने की संभावना बन रही है। पाकिस्तान और राजस्थान पर लगातार नए बादलों का निर्माण और फुटाव जारी है, इसलिए हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों पर सोमवार अल सुबह से ही प्री मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे पहुंचा
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से विपरीत हवाओं के मिलन से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर बादलों ने डेरा जमा रखा है। संपूर्ण इलाके में मौसम खुशगवार और सुहावना बना हुआ है। रविवार को मौसम प्रणाली का प्रभाव हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल के साथ कैथल, कुरुक्षेत्र, भिवानी आदि स्थानों पर ही देखने को मिला। इस दौरान अधिकतम तापमान 27.0 से 35.0 और न्यूनतम तापमान 20.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। यानि सूबे में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।जो सामान्य तापमान से 10.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में हुई बारिश का आंकड़ा
नारनौल महेंद्रगढ़-5.0
बौपानी फरीदाबाद-1.5
गुरुग्राम केवीके-1.5
कौल कैथल-3.0
कुरुक्षेत्र केवीके-0.5
बावल रेवाड़ी-5.0
नोट-यह आंकड़ा रविवार सुबह साढ़े 8 से लेकर शाम साढ़े 5 बजे तक का है
नूंह में 60 प्रतिशत ज्यादा तो पंचकूला में 70 प्रतिशत कम हुई बारिश
प्रदेश में इस माह में होने वाली बारिश का अभी तक आंकड़ा देखे तो नूंह में सामान्य से 60 प्रतिशत ज्यादा व पंचकूला में 70 प्रतिशत से कम बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा पलवल, गुरुग्राम, झज्जर व कुरुक्षेत्र भी सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। वहीं अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, पानीपत, रोहतक, सिरसा, यमुनानगर, हिसार में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed