फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Challans issued to 10 overloaded vehicles; fines exceeding 5 lakh imposed.

Hisar News: 10 ओवरलोड वाहनों के चालान, 5 लाख से अधिक जुर्माना लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Challans issued to 10 overloaded vehicles; fines exceeding 5 lakh imposed.
तोशाम रोड पर वाहनों की चेकिंग करते हुए सीएम फ्लाइंग टीम।
हिसार। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई तेज करते हुए सीएम फ्लाइंग टीम ने शनिवार सुबह विशेष जांच अभियान चलाया। टीम ने तोशाम रोड, दिल्ली रोड और सिरसा रोड सहित प्रमुख मार्गों पर जांच कर 10 ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान 5 लाख 50 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज की इंचार्ज सुनैना ने बताया कि विभाग को लंबे समय से ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने, टैक्स चोरी करने तथा बिना वैध दस्तावेजों जैसे बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और अन्य अनिवार्य कागजात के वाहन चलाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के यातायात निरीक्षक हरमिंद्र सिंह, एसआई कृष्ण कुमार, एएसआई सुरेंद्र और हेड कांस्टेबल विजय सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। टीम ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, पीयूसी (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र) और टैक्स भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की विस्तृत जांच की। साथ ही वाहनों में लदे माल के वजन और क्षमता की भी बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे, फर्स्ट एड बॉक्स अनिवार्य :
इसके अलावा, टीम ने स्कूल बसों के संचालकके लिए भी विशेष दिशा-निर्देश दिए। इंचार्ज सुनैना ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे, फर्स्ट एड बॉक्स सहित आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। नियमों का पालन न करने पर संबंधित स्कूल बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed