{"_id":"6893a3c882269db8dd050737","slug":"cattle-keepers-obstructed-the-campaign-at-two-places-complaint-lodged-against-three-people-at-new-sabzi-mandi-chowki-hisar-news-c-21-hsr1005-682883-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दो जगहों पर पशुपालकों ने अभियान में बाधा पहुंचाई, तीन लोगों के खिलाफ नई सब्जी मंडी चौकी में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दो जगहों पर पशुपालकों ने अभियान में बाधा पहुंचाई, तीन लोगों के खिलाफ नई सब्जी मंडी चौकी में दी शिकायत
विज्ञापन
हिसार। शहर से पशु पकड़ती नगर निगम की टीम। स्रोत जिला प्रशासन
- फोटो : udhampur news
विज्ञापन
हिसार। पशुपालकों की दादागिरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को दो जगहाें पर पशुपालकों ने नगर निगम के पशु पकड़ने के विशेष अभियान में बाधा पहुंचाई। निगम ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए नई सब्जी मंडी चौकी में शिकायत दी। इस अवसर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. सुमित महाजन व सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
अभियान के छठे दिन बुधवार को नगर निगम की टीम ने दयानंद ऋषि विहार नजदीक ऋषि नगर से खुले में घूम रहे पशुओं को पकड़ने की शुरुआत की। इसके साथ ही ऋषि नगर, सेक्टर 14, सेक्टर 33, पड़ाव चौक, ऑटो मार्केट फेस-3, मेला ग्राउंड और न्यू सब्जी मण्डी क्षेत्र से 60 पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य में भिजवाया।
-- -- --
यहां पशुपालकों ने पहुंचाई बाधा
ऑटो मार्केट फेज तीन में कुछ पशुपालक एक गाय को भगा रहे थे तो निगम कर्मचारियों ने उस गाय को पकड़ कर बांध दिया। इस पर 5 पशुपालक वहां पहुंचे और बोले कि यह गाय हमारी है और इसे हम नहीं ले जाने देंगे। मगर सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि इसे निगम ने पकड़ा और यह कहते हुए उन्होंने गाय को गाड़ी में चढ़वा दिया। इसके बाद टीम नई सब्जी मण्डी पहुंची तो एक स्कूटी चालक व दो अन्य गाय को भगाकर दुकान में ले गए। इस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने स्कूटी चालक व 2 अन्य को पकड़कर को नई सब्जी मण्डी पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। सहायक नोडल ऑफिसर सुरेन्द्र वर्मा और ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुमित महाजन ने नई सब्जी मण्डी चौकी में कपिल व 2 अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।