फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car drivers tried to trample and kidnap a biker

Hisar News: कार चालकों ने बाइक सवार को रौंदने और अगवा करने का किया प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Car drivers tried to trample and kidnap a biker
हिसार। कैंट के पास कार सवार युवकों ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मारकर रौंदने का प्रयास किया। इसके बाद जबरन कार में बैठाकर अगवा करने का प्रयास किया। उसने किसी तरह खुद को छुड़वाया और एक घर में घुसकर जान बचाई। मामला सातरोड के नरेश सैनी पर फायरिंग के मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में दो नामजदों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सातरोड खास निवासी मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम वह बाइक पर कैंट से गांव जा रहा था। राजमहल होटल के पास पीछे से तेज रफ्तार आई कार ने उसकी बाइक को टक्कर मारकर रौंदने का प्रयास किया। इसके बाद कार से सातरोड खास का सुनील, हांसी का सुनील और दो अन्य युवक उतरे और उसे जबरदस्ती अपनी कार में बैठाने लगे। इससे पहले 23 अप्रैल को शाम करीब 7:10 बजे भी उस पर जानलेवा हमला किया गया था। आरोपियों पर पड़ाव चौकी पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपियों ने एक महीने पहले उसके दोस्त नरेश सैनी पर गोलियां चलाकर जानलेवा हमला किया था। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज है। सदर थाने के जांच अधिकारी एएसआई रणवीर सिंह ने बताया कि ताजा मामले में दो नामजदों व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed