फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bus facility started from Hisar to Khatushyam, fare Rs 290

Hisar News: हिसार से खाटूश्याम के लिए बस सुविधा शुरू, किराया 290 रुपये

Mon, 17 Apr 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Apr 2023 12:08 AM IST
सार

रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल का कहना है कि हाल ही में मथुरा के लिए भी बस चलाई गई थी। भविष्य में अन्य धार्मिक रूटों पर भी बसें चलाई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को हिसार से सीधी बस की सुविधा मिल सके।

विज्ञापन
Bus facility started from Hisar to Khatushyam, fare Rs 290
हिसार से श्री खाटू श्याम जी के लिए रोडवेज की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार से खाटूश्याम के लिए रविवार से रोडवेज बस शुरू की गई। दोपहर तीन बजे डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। अब श्रद्धालुओं को रोजाना हिसार से खाटूश्याम के लिए बस की सुविधा मिलेगी। बस रोजाना दोपहर 3 बजे हिसार से रवाना होगी और रात्रि 8 बजे खाटूश्याम पहुंचेंगी।

विज्ञापन


वहीं, वापसी में सुबह 9 बजे खाटूश्याम से रवाना होकर दोपहर 2 बजे हिसार आएगी। बस हिसार से राजगढ़, चुरू, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ सीकर होते हुए खाटूश्याम पहुंचेंगी। हिसार से खाटूश्याम का किराया 290 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


बस के परिचालक प्रमोद ने बताया कि हिसार से 20 सवारी बस में रवाना हुई हैं। इनमें 8 सवारियां खाटूश्याम की हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से श्यामप्रेमी, धार्मिक व सामाजिक संगठन के लोग खाटूश्याम के लिए बस चलाने की मांग कर रहे थे। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल को ज्ञापन भी सौंपा गया। श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए रोडवेज ने बस चलाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल का कहना है कि हाल ही में मथुरा के लिए भी बस चलाई गई थी। भविष्य में अन्य धार्मिक रूटों पर भी बसें चलाई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को हिसार से सीधी बस की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर एसएस सुरेंद्र सिंह, डीआई रमेश सहरावत, सब इंस्पेक्टर भागीरथ, श्रवण कुमार, प्रेम सागर, सर्व कर्मचारी संघ से राजकुमार चौहान, सजग के प्रदेशाध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग के पूर्व चेयरमैन सतवीर वर्मा, दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed