फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two youths died and one injured while returning on motorcycle after Ganesh immersion in Hisar

हरियाणा में दर्दनाक हादसा: गणेश विसर्जन से लौट रहे दो युवकों की पिकअप की चपेट में आने से मौत, एक घायल

Sun, 20 Sep 2026 10:23 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, हिसार।
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार। Published by: विकास कुमार Updated Sun, 20 Sep 2026 10:23 PM IST
सार

हादसे का शिकार हुए मोहित और वंश दोनों एक गारमेंट्स की दुकान पर काम करते थे। इस अचानक हुई दुर्घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
Two youths died and one injured while returning on motorcycle after Ganesh immersion in Hisar
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में गणेश विसर्जन करके लौट रहे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हृदयविदारक घटना रविवार शाम करीब 7 बजे गांव बधावड़ के पास हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

 

गणेश विसर्जन से लौट रहे थे युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरवाला के वार्ड संख्या 3 के रहने वाले लोग रविवार को गांव खरक पूनिया के समीप स्थित नहर में गणेश विसर्जन करने गए थे। विसर्जन कार्यक्रम पूरा होने के बाद सभी लोग अपने घरों की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान, वार्ड 3 निवासी मोहित (23), वंश (19) और यशु एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप का टायर फटने से हुआ हादसा
गांव बधावड़ के पास पहुंचते ही अचानक उनके बगल से गुजर रही एक पिकअप गाड़ी का टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया। टायर फटने से पिकअप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित पिकअप की चपेट में बाइक सवार तीनों युवक आ गए और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

विज्ञापन

मृतक एक साथ करते थे काम
घटना के तुरंत बाद साथ चल रहे परिजनों और अन्य लोगों ने घायलों को संभाला और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मोहित और वंश को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे युवक यशु का इलाज जारी है। हादसे का शिकार हुए मोहित और वंश दोनों एक गारमेंट्स की दुकान पर काम करते थे। इस अचानक हुई दुर्घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed