{"_id":"60e600d88ebc3ecccb357411","slug":"bjp-s-account-will-not-even-open-if-elections-are-held-today-kumari-selja-hisar-news-rtk6165825109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा : कुमारी सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा : कुमारी सैलजा
विज्ञापन
हांसी। महंगाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हांसी में विश्वकर्मा चौक पर एकत्रित होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए बैल गाड़ी पर सवार होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा, कैसी विचित्र स्थिति है कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि अब जनता का सामना करने से डर रहे हैं। भाजपा के विधायक, मंत्री, सांसद जहां भी जाते हैं, जनता उनका स्वागत काले झंडों से करती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कटाक्ष किया कि यदि आज चुनाव करवा लिए जाएं तो भाजपा-जजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। जनता में सरकार के खिलाफ इतना गुस्सा है कि वह इन दोनों दलों को एक भी सीट नहीं जीतने देगी।
सैलजा ने कहा कि तेल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस अब 10 जुलाई को जिला स्तर पर साइकिल मार्च निकालेगी। 15 जुलाई को पेट्रोल पंपों के सामने लोगों से हस्ताक्षर लिए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री परमविर सिंह, सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, हरियाणा टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व न्यायिक सदस्य हरपाल बूरा, कांग्रेस पार्टी के महासचिव डॉ. अजय चौधरी, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बजरंग गर्ग, एचपीएससी के पूर्व सदस्य जगन्नाथ, कांग्रेस लीगल सैल के चेयरमैन लाल बहादुर खोरवाल, कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश पंघाल, जिला पार्षद के पूर्व चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सुरा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग के पूर्व सदस्य तेलू राम जागड़ा, भूपेंद्र गंगवा, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद जाखड, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष जुन, रमेश श्योरण, पार्षद हरि राम सैनी, महिला शहरी अध्यक्ष स्नेहलता निंबल, केलापति राहिवाल आदि कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
भूपेंद्र हुड्डा पर साधे रखी चुप्पी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के 23 विधायकों की कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात के बारे में पूछे गए सवाल को लेकर प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने चुप्पी साधे रखी। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी बात रखने का हक है, उसमें अध्यक्ष हटाना या बनवाने की कोई बात नहीं और अध्यक्ष पद का फैसला तो सोनिया गांधी व राहुल गांधी को करना है।
विज्ञापन
महंगाई के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सुमन शर्मा, कांग्रेसी नेता सत्यबाला मलिक व अन्य कांग्रेसी नेता राजेंद्र ठाकुर ने प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के कार्यक्रम से दूरी बनाई रखी। इससे साफ तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सैलजा गुट में एक बार फिर गुटबाजी देखने को मिली।