फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP flag hoisted at Kuldeep Bishnoi's kothi

कुलदीप बिश्नोई की सेक्टर 15 स्थित कोठी पर लगा भाजपा का झंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP flag hoisted at Kuldeep Bishnoi's kothi
हिसार बीजेपी में शामिल होने के बाद कुलदीप बिश्नोई के घर पर लगा बीजेपी का झंडा ,बाहर रखे बैनर- होर्ड - फोटो : Hisar
हिसार। आदमपुर के पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई की सेक्टर-15 स्थित कोठी पर वीरवार को भाजपा का झंडा लहराने लगा है। हालांकि कुलदीप बिश्नोई व उनके समर्थकों के दिल्ली होने के कारण उनकी कोठी पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। आवास के सामने सामान्य की तरह दो पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के आवास से एक बार फिर से कांग्रेस का झंडा उतर गया है। वर्ष 2007 में पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल ने कांग्रेस छोड़कर हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठन किया था। जिस पर उन्होंने कांग्रेस का झंडा उतार कर हजकां का पीले रंग का झंडा लगाया था। वर्ष 2016 में कुलदीप बिश्नोई ने हजकां का कांग्रेस में विलय कर दिया तो उनके आवास पर फिर से कांग्रेस का झंडा लगा था। वीरवार को कुलदीप बिश्नोई ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद उनके आवास पर सुबह करीब दस से 11 बजे के बीच भाजपा पार्टी का झंडा लगाया गया। उनके एक समर्थक ने गेट के बाहर भाजपा नेताओं के साथ पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल, कुलदीप बिश्नोई, रेणुका बिश्नोई,भव्य बिश्नोई के साथ फोटो वाले फ्लैक्स लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed