{"_id":"693b0f0395f1b9c9380abe97","slug":"benefits-of-surya-ghar-yojana-should-reach-by-makar-sankranti-md-vikram-singh-hisar-news-c-21-hsr1020-768646-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए पीएम सूर्य घर योजना का लाभ : एमडी विक्रम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए पीएम सूर्य घर योजना का लाभ : एमडी विक्रम सिंह
विज्ञापन
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ हर उपभोक्ता तक समयबद्ध रूप से पहुंचना चाहिए। वीरवार को ऑपरेशन जोन की ऑर्गेनिक रैंकिन चक्र (ओआरसी) समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी कार्य मानकों के अनुरूप करने और किसी भी प्रकार की देरी न होने के निर्देश दिए।
बैठक में एमडी विक्रम सिंह को उपभोक्ता हित में चल रहे विकास कार्यों का विस्तृत ब्योरा दिया गया। उन्होंने कहा कि म्हारा गांव जगमग गांव योजना को प्रत्येक गांव में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए ताकि सभी ग्रामीण क्षेत्रों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
एमडी ने बताया कि नए सौर ऊर्जा कनेक्शन बिना विलंब जारी किए जाएं। सूर्य घर योजना के तहत उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेट मीटर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने वाले विश्वसनीय वेंडरों को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने साफ कहा कि कनेक्शन प्रक्रिया में आ रही सभी दिक्कतों को दूर करना निगम की प्राथमिकता है। जनभागीदारी बढ़ाकर योजना का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में ऑपरेशन निदेशक विपिन गुप्ता, मुख्य अभियंता व्यावसायिक अनिल शर्मा, राजेंद्र कुमार सभरवाल, एसई एसके सिंह, सीबीओ वीरेंद्र लांबा, आईटी प्रभारी जयदीप फोगाट, मनोज यादव सहित हिसार ऑपरेशन जोन के सभी अधीक्षण व कार्यकारी अभियंता मौजूद रहे।
सभी परिचालन गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा
बैठक में डीएचबीवीएन की विभिन्न योजनाओं और परिचालन गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा हुई। इसमें सीबीओ विंग, मीटरिंग व बिलिंग से जुड़ी शिकायतें, ऑडिट हाफ मार्जिन के लंबित प्रकरण, लाइन लॉस, एटी एंड सी लॉस, डिफॉल्टर राशि और रिकवरी की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही नए बिजली कनेक्शनों के लंबित मामलों, खराब व झुके खंभों के बदलाव, मीटरों की मानक ऊंचाई पर स्थापना, रखरखाव गतिविधियों तथा सूर्य घर योजना के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई।
उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान निर्देशित
एमडी विक्रम ने अधिकारियों से कहा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करें और उपभोक्ताओं को सुचारु व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। किसी भी शिकायत का त्वरित व संतोषजनक समाधान किया जाए।