Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Antim Panghal from Hisar became the most expensive Indian female wrestler at PWL 2026

PWL 2026:हिसार की अंतिम पंघाल बनीं सबसे महंगी भारतीय महिला पहलवान, उत्तर प्रदेश डोमिनेटर्स ने 52 लाख में खरीदा

Sun, 04 Jan 2026 12:27 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपाेर्टर, हिसार
माई सिटी रिपाेर्टर, हिसार Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 04 Jan 2026 12:27 PM IST
सार

अंतिम पंघाल ने करीब चार महीने पहले क्रोएशिया में 2025 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था। 21 वर्षीय पहलवान ने कांस्य पदक के मुकाबले में स्वीडन की एम्मा माल्मग्रेन को 9-1 से हराया था।

विज्ञापन
Antim Panghal from Hisar became the most expensive Indian female wrestler at PWL 2026
अंतिम पंघाल - फोटो : PTI

विस्तार

प्रो कुश्ती लीग (पीडब्लूएल) 16 जनवरी से एक फरवरी तक प्रस्तावित है। इसके लिए जिले की निवासी दो बार की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप पदक विजेता अंतिम पंघाल को उत्तर प्रदेश डोमिनेटर्स ने 52 लाख रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इसके साथ ही वह इस लीग में भारत की सबसे महंगी महिला पहलवान बन गईं हैं। वह भारतीय खेल प्राधिकरण हिसार के कोच प्रदीप और जेएसडब्लू के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नितीश के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास में जुटी हैं।

विज्ञापन


गांव भगाना में जन्मीं अंतिम की उम्र 21 साल है। वह राम निवास पंघाल और कृष्णा की पांच संतानों में से दूसरी सबसे छोटी संतान हैं। अंतिम परिवार की सबसे छोटी बेटी हैं। चार बहनों के बाद जन्मी बेटी का नाम उनके पिता ने अंतिम रखा था। अंतिम की बड़ी बहनें सरिता, मीनू, निशा हैं, जबकि अंतिम के दो साल बाद पैदा हुए भाई अर्पित इस परिवार में सबसे छोटे सदस्य हैं।
विज्ञापन


पिता रामनिवास ने बताया कि बेटी अंतिम ने उन्हें गौरवान्वित किया है। उनको खुशी है कि उनकी बेटी की प्रतिभा को पहचाना गया। अंतिम का कहना है कि अब उन्हें लीग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलवानी के लिए पिता ने बेची थी डेढ़ एकड़ जमीन
अंतिम करीब 8.5 साल से अभ्यास कर रहीं हैं। अंतिम के पिता रामनिवास ने बेटी अंतिम को पहलवान बनाने के लिए जमीन तक बेच दी थी। उनकी बेटी के अभ्यास करवाने के लिए जब आर्थिक तंगी आई तो उन्होंने डेढ़ एकड़ जमीन बेच दी थी। रामनिवास के मुताबिक शुरुआती दौर में जो परेशानियां हुईं, अब अंतिम के कामयाब आने के बाद उन्हें भूलकर सब खुश हैं।

जापान की सुसाकी सबसे महंगी बिकी
नीलामी में अंतरराष्ट्रीय पहलवानों पर भी धनवर्षा हुई। सबसे महंगी खिलाड़ी जापान की युई सुसाकी को हरियाणा थंडर्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा है। इसलिए सुसाकी के साथ अंतिम का मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होगा। सबसे महंगे भारतीय पुरुष झज्जर जिले के गांव बिरोहड़ निवासी अमन सहरावत हैं जिनको 51 लाख रुपये में मुंबई टाइगर्स ने खरीदा है। वह दिल्ली में अभ्यास कर रहे हैं। पोलैंड के रॉबर्ट बारन को महाराष्ट्र केसरी ने 55 लाख रुपये और सुजीत कलकल को दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने 52 लाख रुपये में खरीदा है।

विनेश फोगाट के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुकी
अंतिम पंघाल ने करीब चार महीने पहले क्रोएशिया में 2025 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था। 21 वर्षीय पहलवान ने कांस्य पदक के मुकाबले में स्वीडन की एम्मा माल्मग्रेन को 9-1 से हराया था। इस परिणाम के साथ अंतिम ने भारतीय कुश्ती इतिहास में अपना नाम और दर्ज करा लिया और विनेश फोगाट के बाद दो विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला पहलवान बन गईं थीं। उन्होंने इससे पहले 2023 में भी कांस्य पदक जीता था। इससे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अंतिम ने पूर्व पहलवान विनेश फोगाट की बराबरी कर ली थी।

विनेश ने प्रो लीग से 23 दिन पहले वापसी की
विनेश फोगाट ने हाल ही में करीब 23 दिन पहले प्रो लीग मुकाबले से पहले संन्यास वापस लेकर कुश्ती में लौटने का फैसला लिया था। उनका कहना था कि 2028 में लॉस एंजिलिस ओलंपिक में हिस्सा लेना चाहती हैं।

विनेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी थी। विनेश 2024 के पेरिस ओलंपिक में फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पहलवान बनी थीं। हालांकि, फाइनल से पहले उनका 100 ग्राम वजन ज्यादा मिला, जिससे वे डिसक्वालिफाई हो गईं। इसके बाद उन्होंने कुश्ती को अलविदा कह दिया था। विनेश अभी जिला जींद के जुलाना क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं।


अंतिम पंघाल ने 55 किग्रा में जीता खिताब
दो बार की विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल ने भी अपने सामान्य 53 किग्रा की बजाय 55 किग्रा वर्ग में हिस्सा लिया। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने हंसिका को 8-0 से हराया, सेमीफाइनल में अहिल्या शिंदे को 14-8 से मात दी और फाइनल में ज्योति को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed