{"_id":"6892604e9c2bff58ba0636e1","slug":"alliance-against-garbage-no-more-pretense-the-aim-is-to-change-the-face-of-the-city-the-municipal-council-has-sought-support-from-traders-and-social-organizations-hisar-news-c-21-hsr1020-681953-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गंदगी के खिलाफ गठबंधन...अब दिखावा नहीं, शहर की सूरत बदलना मकसद, व्यापारी और सामाजिक संस्थाओं से नगर परिषद ने मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गंदगी के खिलाफ गठबंधन...अब दिखावा नहीं, शहर की सूरत बदलना मकसद, व्यापारी और सामाजिक संस्थाओं से नगर परिषद ने मांगा सहयोग
विज्ञापन
हांसी में बैठक करते अधिकारी, व्यापारी और संस्था पदाधिकारी।
हांसी। शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद अब सामाजिक संस्थाओं और व्यापारियों के साथ गठबंधन कर रहा है। इसी उद्देश्य से मंगलवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश चौहान ने व्यापार मंडल और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की शुरुआत में व्यापारियों ने नगर की गंदगी और लापरवाह व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल ने कहा कि अधिकारी केवल फोटो खिंचवाने के लिए बैठकें करते हैं। इस पर डॉ. चौहान ने स्पष्ट किया कि यह बैठक औपचारिकता नहीं, बल्कि सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए वास्तविक प्रयास है। अधिकारियों ने व्यापारियों से दुकानों में डस्टबिन रखने, कचरा निर्धारित समय पर ट्रैक्टर या टिप्पर में डालने और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने की अपील की। निगरानी के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की घोषणा की गई, जिसमें व्यापारी सफाई से जुड़ी समस्याओं की जानकारी फोटो सहित साझा कर सकेंगे।
इस दौरान नगर परिषद की कार्रवाई भी जारी रही। कचरा फेंकने और अतिक्रमण करने वालों के 62 हजार के चालान किए गए। जींद चौक के पास दो व्यक्तियों पर 1,000-1,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, चारकुतुब क्षेत्र में अतिक्रमण करने पर तीन कबाड़ियों पर कार्रवाई हुई। एक का 50,000 और दो का 5,000-5,000 रुपये का चालान काटा गया। पिछले सप्ताह डीएमसी नीरज द्वारा सफाई व्यवस्था के निरीक्षण में कमियां पाए जाने के बाद नगर परिषद लगातार सुधार के कार्य में जुटा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
सफाई व्यवस्था के लिए योजना बनाई है। संस्थाओं व व्यापारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे। उसमें वह सफाई के संदर्भ में फोटो डालेंगे। कहीं कर्मचारी लापरवाही करेंगे तो उसका समाधान किया जाएगा। अतिक्रमण करने व कचरा फेंकने वालों के चालान किए जा रहे हैं। - डॉ़ सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, हांसी
अतिक्रमण का सामान कब्जे में रखने के लिए बनाया स्टोर
शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य को लेकर एसडीएम राजेश खोथ ने कबाड़ का काम करने वाले दुकानदारों के साथ उनकी तरफ से किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर बैठक की। एसडीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी दुकानदार एक सप्ताह के भीतर सड़कों, गलियों और सार्वजनिक क्षेत्रों से अपने-अपने कबाड़ को हटाकर अतिक्रमण मुक्त करें। अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण का सामान रखने के लिए स्टोर बना लिया है। अतिक्रमण कर जो सामान बाहर रखा होगा, उसे कब्जे में ले लिया जाएगा।
एसडीएम ने कहा कि जिन प्लॉटों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय से कबाड़ पड़ा है, उन क्षेत्रों की फेंसिंग करवाकर उन्हें सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में दोबारा वहां अव्यवस्था न फैल सके। बैठक में बिंटू, रमेश, प्रवीण सहित अन्य दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया।