फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Alleged assault, firing and stone pelting by entering the house, 2 injured, case against 21 people

घर में घुसकर हमला, फायरिंग व पत्थरबाजी का आरोप, 2 घायल, 21 लोगों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Alleged assault, firing and stone pelting by entering the house, 2 injured, case against 21 people
ओढां। पुलिस ने गांव जंडवाला जटान निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर 21 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, घर में घुसकर हमला करने व पत्थरबाजी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान मेें घायल लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 20 फरवरी की रात्रि वह अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान उन्हें उनके घर के बाहर गोली चलने व पत्थरबाजी होने की आवाज सुनाई दी। उसके अनुसार जब वे बाहर आए तो गांव के ही बीकर सिंह के अलावा 8-10 अन्य लोग दीवार फांदकर उसके घर में घुस गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने उस पर व उसके साथ मौजूद हरप्रीत सिंह पर कापे व तलवारों से हमला बोल दिया। आरोप है कि इसी दौरान उसके पड़ोसी अंग्रेज सिंह ने 9 अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने घर की छत से उन पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दी। लक्ष्मण के मुताबिक आरोपी 3 गाड़ियों में सवार होकर आए थे और उनके पास पिस्तौल थी। जिससे उन्होंने उसके घर के बाहर फायरिंग की। वहीं इस पत्थरबाजी व हमले में घायल लक्ष्मण व हरप्रीत सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसआई चंदन सिंह ने बताया कि पुलिस ने लक्ष्मण सिंह के बयान पर बीकर सिंह, अंग्रेज सिंह, दर्शन सिंह, मेजर सिंह, काला सिंह, मंदर सिंह, कुलदीप सिंह, गुरमीत सिंह, गोलू सिंह शिपा सिंह व बब्बू सिंह सहित 11 लोगों को नाम सहित व 8-10 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर तकरार चल रही थी।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष से बीकर सिंह की पत्नी गुरमीत कौर के बयान पर 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला के मुताबिक जब गली में शोर सुनकर वह अपने पति के साथ बाहर आई तो गांव के ही चानण सिंह, बूटा सिंह व कुलदीप सिंह सहित 3 लोग उन्हें गालियां निकाल रहे थे। महिला का आरोप है कि उक्त लोगों ने उनकी तरफ ईंटें फेंकनी शुरू कर दी। जिससे उसे चोटें आईं। इस संबंध में पुलिस ने महिला के बयान पर तीनों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed