फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   after 24 hours later accaused not arrested

24 घंटे बाद भी हमलावर पुलिस गिरफ्त से बाहर

Wed, 22 Jan 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
after 24 hours later accaused not  arrested
after 24 hours later accaused not arrested - फोटो : Hisar
सत्य नगर में सोमवार रात सवा नौ बजे बीजेपी कार्यकर्ता व मित्तल अचार कंपनी के मालिक पर हमले के आरोपियों की वारदात के 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सिटी थाना पुलिस ने जांच के दौरान मौके की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों द्वारा वारदात में इस्तेमाल की गई जो कार दिखाई दे रही है, वह 21 दिसंबर को कटला रामलीला मैदान से चोरी हुई थी। पुलिस ने मंगलवार को उस कार के नंबर के आधार पर जांच की तो पता चला कि कार की चोरी की एक शिकायत 21 दिसंबर 2019 को उदयपुरियान मोहल्ला निवासी हरीश चावला ने पुलिस को दी हुई है। उस दिन कार चोरी की वारदात में पुलिस के अनुसार सीसीटीवी में तीन चोर कैद हुए थे, जिसमें एक चोर का चेहरा साफ था। पुलिस की तरफ से उस कार की तलाश की जा रही थी। सोमवार रात को चोरी की इसी कार में सवार युवकों ने भाजपा कार्यकर्ता पर हमला कर दिया, जिसमें विनोद मित्तल घायल हो गए जिनको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। मामले में मंगलवार को पुलिस ने घायल विनोद को आश्वासन दिया कि 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मंगलवार को कई व्यापारी नेता व विधायक ने भी घायल विनोद का हाल जाना।
विज्ञापन

गाड़ी पर हुई थी फायरिंग
भाजपा नेता विनोद मित्तल अपने भाई संजय मित्तल के साथ कार में सोमवार रात सवा नौ बजे अग्रवाल कॉलोनी स्थित अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे ब्रह्मकुमारी आश्रम के नजदीक पहुंचे तो वहां पहले से खड़ी एक वैगनआर कार के चालक ने कार को उनकी कार के आगे अड़ा लिया। इस दौरान उस कार में सवार युवकों ने गाड़ी के अगले पहिये पर गोली चलाकर पहले पंक्चर किया, फिर दो से तीन राउंड हवाई फायर भी किए। हमलावरों ने इस दौरान विनोद मित्तल की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। उस दौरान घायल विनोद मित्तल ने किसी तरह गाड़ी वहां से भगा ली और अपने घर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचित कर उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट का लग रहा मामला
पुलिस ने घायल विनोद मित्तल को आश्वासन दिया कि हमलावरों को 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार यह मामला लूटपाट से संबंधित लग रहा है। वहीं दूसरी ओर हमले में घायल हुए विनोद मित्तल से जिंदल हाउस से ललित शर्मा, कृष्ण ऐरन, रामनिवास राड़ा पहुंचे। इसके अलावा विधायक डॉ. कमल गुप्ता, व्यापारी नेता बजरंग दास गर्ग सहित कई नेताओं ने उनसे फोन पर बात कर उनका हाल जाना।

after 24 hours later accaused not  arrested

after 24 hours later accaused not arrested- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed