{"_id":"65f73655c13fa33cd2034a5f","slug":"action-will-be-taken-after-completion-of-investigation-hisar-news-c-21-hsr1005-344002-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड में अवैध तरीके से नाम दर्ज मामले में जांच पूरी होने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड में अवैध तरीके से नाम दर्ज मामले में जांच पूरी होने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर की करोड़ों की जमीन के प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड में अवैध तरीके से नाम करने के मामले में जांच पूरी होने के बाद नगर निगम प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। निगम अधिकारियों की मानें तो इस मामले में शामिल दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर भी करवाई जा सकती है।
निवर्तमान मेयर गौतम सरदाना ने निगम प्रशासन को एक प्रॉपर्टी के टैक्स रिकाॅर्ड से छेड़छाड़ कर उसमें एक महिला का नाम दर्ज करने को लेकर शिकायत की थी। निगम अधिकारियों ने मामले की जांच की तो यह सही निकली। जांच में सामने आया कि एक अधिकारी की आईडी का इस्तेमाल कर यह गलत कार्य किया गया। इस पर अधिकारी की तरफ से आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर से स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही इसमें एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का नाम भी सामने आया। मगर दोनों ही कर्मचारी कार्रवाई से पहले ही इस्तीफा देकर चले गए।
कूड़े में गड़बड़ी मामले में भी अभी कैंट प्रशासन की रिपोर्ट का इंतजार
कूड़े में गड़बड़ी मामले में भी निगम प्रशासन को अभी कैंट की तरफ से आने वाली रिपोर्ट का इंतजार है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही यह सामने आएगा कि ठेकेदार कैंट से कितना कचरा उठाकर डंपिंग स्टेशन पर ले जा रहा था और उसने निगम को कितना आर्थिक नुकसान पहुंचाया। वहीं, ठेकेदार ने भी अपना लिखित में स्पष्टीकरण निगम को नहीं दिया है। निगम अधिकारियों को सूचना मिली कि वार्ड 1 से 10 का ठेकेदार कैंट का कचरा उठाकर उसे निगम के डंपिंग स्टेशन पर ले जा रहा है। इस कचरे के लिए वह कैंट व निगम दोनों से पेमेंट भी ले रहा है। निगम अधिकारियों ने जब मामले की जांच की तो यह सही निकली।
विज्ञापन
दोनों मामलों में जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - प्रदीप दहिया, निगमायुक्त, हिसार।