फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Action mood of ADGP Shrikant Jadhav in Hisar SPA centers raided

एक्शन में ADGP श्रीकांत जाधव: हिसार के स्पा सेंटरों पर छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक व युवतियां

Sat, 11 Mar 2023 02:21 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 11 Mar 2023 02:21 PM IST
सार

हिसार में एडीजीपी श्रीकांत जाधव की टीम ने सिविल हॉस्पिटल के सामने स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटर में युवक और युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Action mood of ADGP Shrikant Jadhav in Hisar SPA centers raided
हिसार एडीजीपी श्रीकांत जाधव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में एडीजीपी श्रीकांत जाधव लगातार दूसरे दिन एक्टिव मोड में दिखे। उनकी टीम ने सिविल हॉस्पिटल के सामने सपा सेंटर पर छापामारा। इस दौरान स्पा सेंटर में युवक और युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़कर सिटी थाना लेकर गई। बताया गया है कि अस्पताल के सामने स्पा सेंटर में अनैतिक धंधे चल रहे थे। जिसकी भनक पुलिस को लग गई।

विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा। एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने शुक्रवार को आईजी हिसार रेंज का पदभार संभाला था। उन्होंने आते ही मीडिया कर्मियों से बातचीत की और कहा था कि वे शहर में किसी भी तरह के अनैतिक कार्य नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन


खुले में शराब पीने वाले 30 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज
हिसार में अवैध अहातों पर व खुले में शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। शुक्रवार की रात 10 बजे तक उन्होंने शहर के विभिन्न जगहों पर चल रहे अवैध अहातों  व खुले में शराब पिलाने वाले रेहड़ी चालकों पर रेड मारी। इस दौरान सिटी थाना पुलिस, एचटीएम थाना पुलिस, अर्बन स्टेट थाना पुलिस, सिविल लाइन थाना पुलिस सहित शहर की चौकियों की पुलिस टीम उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजीपी के आदेशानुसार हिसार पुलिस ने खुले में शराब पीने वाले  42 लोगों को पकड़ा। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 160 के तहत केस दर्ज किया गया। सिटी थाना पुलिस खुले में शराब पीने वाले 9 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 160 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


खुले में शराब का सेवन करने के आरोप में एचटीएम थाना पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। वही अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने भी 3 लोगों पर खुले में शराब पीने के आरोप में केस दर्ज किया है। इसके साथ ही हिसार पुलिस ने अन्य लोगों पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed